देश

Maharashtra Election survey: 2024 लोकसभा चुनाव में BJP को सकता है भारी नुकसान, MVA की सीटों में होगी बढ़ोतरी, जानें आंकड़ों में कौन आगे ?

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र की सियासत में संग्राम मचा हुआ है. विधानसभा चुनावों में महाविकास अघाड़ी ने सरकार बनायी थी. अब इसकी दो क्षेत्रिय पार्टी शिवसेना और एनसीपी, दोनों दो भागों में बंट चुके हैं. शिवसेना से एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया तो वहीं एनसीपी से अजित पवार बीजेपी के साथ चले गए. ऐसे में लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है कि चुनाव में जनता किसका साथ देगी. प्रदेश में अभी दो बड़े गठबंधन हैं एक एनडीए तो दूसरा महाविकास अघाड़ी (MVA). दोनों के ही बीच में कांटे की टक्कर हो सकती है. वहीं जनता का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए.

टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) और इटीजी (ETG) ने प्रदेश में सर्वे किया और जनता से सवाल पूछा कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो सरकार किसकी बनती है. जनता ने जो जवाब दिए वो चौंकाने वाले हैं, क्योंकि हाल की सर्वे के हिसाब से एनडीए का काफी नुकसान होता हुआ दिख रहा है. वहीं महाविकास अघाड़ी को ज्यादा फयादा होता हुआ दिख रहा है. चलिए अब आपको बताते हैं कि आज चुनाव होते हैं तो किसको कितनी सीटें मिलेंगी.

NDA को हो सकता है नुकसान

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व गठबंधन एनडीए को 22 से 28 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को 18 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर यह आंकड़े सही बैठते हैं तो एनडीए को 13 से 16 सीटों का बड़ा नुकसान हो सकता है. 2019 के लोकसभा चुनावों की बात जाए तो पिछली बार एनडीए को 48 में से कुल 41 पर जीत मिली थी.

चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें मिली थी, शिवसेना को 18 सीटें, एनसीपी को 4 और कांग्रेस का केवल एक सीट पर जीत हुआ था. वहीं इस बार सर्वे के आंकड़ों में एनडीए को बड़ा नुकसान हो सकता है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी साथ में चुनाव लड़े थे.

वोट शेयर में लगभग बराबरी की टक्कर

वहीं अगर वोट शेयर की बात की जाए तो सर्वे के मुताबिक, मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि वोट शेयर के मामले में दोनों में ज्यादा अंतर दिखाई.नही दे रहा है. सर्वे एनडीए को 43.10 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है तो वहीं एमवीए को 42.10 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ दिख रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

18 seconds ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

49 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago