अनिल पाण्डेय/शहडोल
Drug Free India Campaign: मध्यप्रदेश के शहडोल पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ₹6.88 करोड़ से अधिक का नशा जब्त किया है. 2500 गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने ओडिशा से संचालित होने वाले सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है. पुलिस का लक्ष्य जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है.
शहडोल जिले में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (Drug-Free India Campaign) के तहत पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. वर्ष 2020 से अब तक पुलिस ने 6.88 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ (गांजा, कफ सिरप, नशीली गोलियां और स्मैक) जब्त किए हैं. इस अभियान के दौरान पुलिस ने 2500 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकांश की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है.
जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की तस्करी का मुख्य नेटवर्क ओडिशा से जुड़ा हुआ है. पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में साल 2026 में भी यह कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है.
जब्त किए गए माल में 9911 किलो गांजा, 13320 नशीली कफ सिरप, 68630 प्रतिबंधित टेबलेट्स और 55.54 ग्राम स्मैक शामिल है. जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की बड़ी खेप मुख्य रूप से ओडिशा से तस्करी कर लाई जाती थी (Odisha to MP Drug Route). इस काले कारोबार में पकड़े गए 2500 आरोपियों में से अधिकांश की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है, जो युवाओं की बढ़ती संलिप्तता को दर्शाता है (Illegal Ganja Smuggling).
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 7 वर्षों में कुल ‘5000 किलो’ से अधिक गांजा पकड़ा जा चुका है. वर्ष 2026 में भी यह मुहिम आक्रामक रूप से जारी है. वर्तमान में पुलिस फरार तस्करों की तलाश कर रही है, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि शहडोल को एनडीपीएस मुक्त बनाने तक यह अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: BPSC पास करते ही बदली नीयत! शिक्षक बना तो ले आया सौतन, आखिर पहली पत्नी के साथ क्या किया?
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…