हेल्थ

स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए जरूरी है योग, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Benefits of Yoga: बहुत से लोग सुबह वर्कआउट के लिए जिम जाते हैं और घंटो जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिम जाने के बजाय घर पर योगा करना ज्यादा फायदेमंद और समय बचाने वाला हो सकता है. रोजाना योगा करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. कई स्टडीज ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह शरीर को ज्यादा लचीला बनाता है, मांसपेशियों को मजबूत करता है और तनाव कम करता है. आजकल, बहुत से लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं, और कई लोगों ने इसे अपनी रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है.

योग मन और तन दोनों के लिए जरूरी

आज की भाग- दौड़ भरी जीवनशैली मे संतुलन बनाए रखना चुनौती बन गया है और शांति एक सतत अभ्यास है. योग करने से आप मन और तन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं. योग मन को शांत करता है, करुणा जगाता है. रोज कुछ पल रुककर गहरी सांस लें और उन मूल्यवान चीजों से दोबारा जुड़ें जो जीवन में सचमुच मायने रखती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जब हमें अपने भीतर शांति मिलती है, तो हम अपने आस-पास भी शांति का निर्माण करते हैं. शोर, टकराव और लगातार प्रतिक्रियाओं से भरी दुनिया में योग हमें ‘ठहरने’ की शक्ति सिखाता है. हर सचेत सांस और हर योग अभ्यास तालमेल, करुणा तथा सामूहिक भलाई की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

यह भी पढ़ें: भारत के इस घर में 90 साल पहले लग गया था पहला AC, पढ़ें रोचक खबर

योग को दिनचर्या में करे शामिल

अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें. चाहे सूर्य नमस्कार हो, ध्यान हो या प्राणायाम छोटे-छोटे अभ्यास भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है बल्कि मानसिक तनाव कम करता है, भावनात्मक संतुलन बनाता है और सेहतमंद रखता है. योग का अभ्यास व्यक्ति को अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण सिखाता है. जब हम शांत रहते हैं तो बेहतर फैसले ले पाते हैं और दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूति रखते हैं. योग रोजाना शांति चुनने का संकल्प भी है. खास बात है कि योगासन का अभ्यास कहीं भी और किसी भी उम्र के व्यक्ति कर सकते हैं, ये बच्चों से लेकर बड़ों यानी हर उम्र के लिए फायदेमंद है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

6 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

17 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

24 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

25 minutes ago

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

50 minutes ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

51 minutes ago