देश

शहडोल में ‘गड्ढों को बना दिया तालाब’! जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, शुरू हुई जांच

Shahdol pond scam: शहडोल/ अनिल पांडेय: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है. आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान बने गड्ढों, वर्षों पुराने तालाबों और पहले से मौजूद जल संरचनाओं को सरकारी रिकॉर्ड में नवीन तालाब दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया. मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश देने की बात कही है.

गड्ढे को बताया नया तालाब, 25 लाख रुपये की स्वीकृति

आरोपों के मुताबिक, जयसिंहनगर जनपद की जोरा ग्राम पंचायत में रीवा-शहडोल हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी निकालने से सड़क किनारे करीब दो से ढाई एकड़ का बड़ा गड्ढा बन गया था. दावा है कि इसी गड्ढे को नया तालाब बताकर लगभग 25 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए.

इसी तरह बरना पंचायत के झिरिया गांव में करीब 20 साल पुराने तालाब को नया निर्माण बताकर 20.56 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां नया तालाब नहीं बना, बल्कि पहले से मौजूद जलाशय को ही नया दिखाया गया.

पहले से बने ढांचे पर दोबारा खर्च का आरोप

ब्यौहारी ब्लॉक के तेंदुआ गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आया है. यहां बाणसागर डैम के पास दर्री नाले पर पहले ही डीएमएफ (DMF) मद से करीब 12 लाख रुपये की लागत से पुलिया और पिचिंग का कार्य कराया जा चुका था. आरोप है कि बाद में उसी स्थान को सांसद निधि से 25 लाख रुपये की लागत वाले नवीन तालाब के रूप में स्वीकृत कर भुगतान भी कर दिया गया, जबकि मौके पर कोई नया तालाब नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: स्वागत करिए..! रेपिस्ट के एनकाउंटर पर क्यों भड़क गई महुआ मोइत्रा?

43 परियोजनाओं पर खर्च, कई पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में डीएमएफ मद से तालाब निर्माण, घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़े 43 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए थे. इन योजनाओं के लिए करीब 7.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति और लगभग 5.75 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया. आरोप है कि इनमें से कई परियोजनाएं ऐसे स्थानों पर स्वीकृत हुईं, जहां पहले से तालाब या अन्य जल संरचनाएं मौजूद थीं.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले पर जिला कलेक्टर ने कहा है कि यदि पुराने तालाबों या पहले से मौजूद संरचनाओं को नया निर्माण दिखाकर भुगतान किया गया है, तो यह नियमों के खिलाफ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की जाएगी. जांच में यदि अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

7 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

8 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

26 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

41 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

45 minutes ago