Bareilly City Magistrate Resignation: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और शंकराचार्य विवाद को लेकर अब उत्तर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप और इस्तीफे का खेल शुरू हो गया है. हालिया विवादों को लेकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया. हाथों में पीला पोस्टर लिए अलंकार अग्निहोत्री दिखाई दिये. जिसपर UGC और शंकराचार्य के अपमान को लेकर विरोध दर्ज कराया गया था.
बरेली मजिस्ट्रेट ने अपने इस्तीफे के दो कारण गिनाए हैं. पहला UGC के अपडेटेड नियम को बताया है. उनका कहना है कि यह जनरल कैटेगरी के छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है. इससे सवर्ण छात्रों के खिलाफ कॉलेजों में उत्पीड़न बढ़ेगा.
वहीं दूसरा उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई को कारण बताया है. उनका कहना है कि यह संतों का अपमान है. इससे समाज के एक बड़े वर्ग को आघात पहुंचा है.
अलंकार अग्निहोत्री ने इसको लेकर अपने आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है. जिसपर लिखा है है UGC-ROLLBACK काला कानून वापस लो, शंकराचार्य और संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान #BOYCOTT BJP #BOYCOTT BRAHMAN MP MLA.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार बरेली मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने 5 पेज का लेटर लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के बटुकों की चोटी खींची गई. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सरकार ब्राह्मणों के नरसंहार की तैयारी की है.
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने लेटर में लिखा,
इस प्रकार की घटनाएं किसी भी ब्राह्मण को अंदर से हिला देती है. लगता है कि मौजूदा सरकार और प्रशासन ब्राह्मणों और साधु-संतों के खिलाफ है और उनकी इज्जत के साथ खेल रही है. लगता है कि ब्राह्मणों पर बात करने वाला कोई नहीं है.
ये भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद गरमाया, युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हंगामे की ली जिम्मेदारी
दरअसल केंद्र सरकार ने UGC के हालिया नियमों में बड़ा बदलाव किया है. जिसमें देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में UGC Equity Regulations 2026 लागू किया गया है. सरकार का कहना है कि इसे कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए लाया गया है. इसको लाने का मकसद है, किसी भी छात्र के साथ उसकी जाति, बैकग्राउंड या जेंडर की वजह से बुरा बर्ताव न हो.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…