ऑपरेशन सिंदूर के समय कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि यदि राज्यपाल मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देते हैं, तो पीड़ित या इस बयान से प्रभावित व्यक्ति चाहें तो फैसले को चुनौती दे सकते हैं.
अदालत को बताया गया कि राज्यपाल ने कुंवर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने से मना कर दिया है. इससे पहले की सुनवाई में एसआईटी (SIT) ने कोर्ट को अवगत कराया था कि जांच पूरी कर ली गई है और आगे कार्रवाई लायक सबूत मिले हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही एसआईटी बनी थी और उसने सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. पिछली सुनवाई में मंजूरी न मिलने पर सीजेआई सूर्यकांत ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि यदि समय की कमी से कुछ पहलुओं को छोड़ा गया है, तो एसआईटी उन आरोपों की जांच भी पूरी करे.
विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई है. हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इंदौर पुलिस के मानपुर थाने में बीएनएस की धारा 152, 196 (1) (ख) और 197 (1) (ग) के तहत केस दर्ज हुआ था.
सुप्रीम कोर्ट में शाह के वकील ने दलील दी कि बयान को गलत तरीके से समझा गया, माफी मांगी जा चुकी है और हाई कोर्ट ने आदेश देने से पहले उनका पक्ष नहीं सुना. इस पर अदालत ने साफ कहा कि वे एक मंत्री हैं और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए. इससे पहले 28 जुलाई 2025 को भी सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक माफी न मांगने पर उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि वे अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं.
विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने एक वीडियो संदेश साझा कर खेद जताया था. उन्होंने कहा था कि उनके बयान से यदि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे दिल से शर्मिंदा व दुखी हैं और माफी मांगते हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि सोफिया कुरैशी ने जाति-समाज से ऊपर उठकर राष्ट्र धर्म निभाया है.
यह भी पढ़ें: IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! 64 विला खरीद मामले में ACB जांच रोकने से इनकार
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…
सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…
OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…
Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…
CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…