पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल युद्ध और ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने न केवल वैश्विक कूटनीति, बल्कि भारत की आंतरिक राजनीति में भी एक बड़ा उबाल ला दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रमुख शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसने इतिहास और वर्तमान के रिश्तों को एक नई बहस के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है. पवार का सीधा सवाल है कि क्या अयातुल्ला अली खामेनेई का पंडित नेहरू का प्रशंसक होना पीएम मोदी की नाराजगी की वजह है?
शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को एक ‘विश्व गुरु’ और वर्ल्ड लीडर के रूप में पेश करते हैं, तो उन्हें अपनी इस साख का इस्तेमाल ईरान-इजरायल युद्ध को रोकने के लिए करना चाहिए. पवार ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी को अपने दोस्तों (इजरायल और अमेरिका) से कहना चाहिए कि यह कत्लेआम रोकें. पूरी दुनिया खामेनेई का सम्मान करती थी, सिवाय इजरायल के. वह भारत के एक सच्चे दोस्त थे जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया.
शरद पवार ने इस पूरे घटनाक्रम को ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए एक गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों के बड़े अनुयायी (फॉलोवर) थे. पवार ने पूछा कि क्या इसी बात पर मोदी जी को गुस्सा आ रहा है? क्या नेहरू प्रेम की वजह से ही भारत सरकार एक इतने बड़े वैश्विक नेता की हत्या पर शोक व्यक्त करने से कतरा रही है?
ये भी पढ़ें: ‘तैयार रहो.., मिलेगी फुल इम्यूनिटी’; ईरानी सेना को डोनाल्ड ट्रंप का तगड़ा ऑफर, जंग में साइकोलॉजी का दांव
पवार ने आगे सवाल उठाया कि भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आखिर किससे डर रहे हैं? क्या यह डर इजरायल का है या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का? उन्होंने कहा कि जब एक मित्र देश के शीर्ष नेता की इस तरह हत्या होती है, तो भारत जैसे देश के प्रमुखों को नैतिकता के नाते दुख जताना चाहिए था.
वर्तमान परिदृश्य में भारत सरकार एक अत्यंत कठिन ‘डिप्लोमैटिक टाइटरोप वॉक’ कर रही है. एक तरफ भारत के इजरायल के साथ गहरे रणनीतिक और रक्षा संबंध हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान के साथ भारत के ऊर्जा हित और चाबहार बंदरगाह जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जुड़े हैं. हाल ही में पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सीसीएस (CCS) की बैठक में भारत ने ‘संवाद और कूटनीति’ की बात तो की, लेकिन खामेनेई की मौत पर कोई आधिकारिक शोक संदेश जारी न करना विपक्ष के निशाने पर आ गया है.
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…