देश

‘..मैं खुश हूं’, भतीजे को खोने के बाद शरद पवार की पहली PC, बहू सुनेत्रा को लेकर क्या कहा?

Sharad Pawar Press Conference: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने आज बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अपने 58 साल के संसदीय करियर में पहली बार बजट सत्र से अनुपस्थित रहने पर उन्होंने दुख जताया. साथ ही भारत-अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील (Trade Deal) को लेकर एक बड़ी चेतावनी भी दी. इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला और अपनी बहू सुनेत्रा पवार को मिली नई जिम्मेदारी पर खुशी भी जाहिर की.

‘खेती पर पड़ेगा असर’ (Sharad Pawar On India US Trade Deal)

शरद पवार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अमेरिका ने कुछ टैरिफ में कटौती की है, जो संतोषजनक है. लेकिन असली चिंता कुछ और है. पवार ने कहा कि अमेरिका एक शक्तिशाली देश है. अगर वे बड़े पैमाने पर भारत में निर्यात शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि इसका सीधा असर हमारी खेती और किसानों पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि दो दिनों में इस डील की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि हम कितना निर्यात कर पाएंगे और वहां से क्या आएगा?

‘मेरा नाम लेने का क्या अधिकार?

राज्य की राजनीति पर बोलते हुए पवार ने देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि फडणवीस को मेरा नाम लेने का क्या अधिकार है? जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच चर्चा हो रही थी, उसमें मेरा नाम कहीं नहीं था. जबरदस्ती मेरा नाम घसीटा गया.

बहु को अवसर मिलने पर खुश

अजित पवार की पत्नी और अपनी बहू सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर शरद पवार ने शालीनता दिखाई. उन्होंने कहा कि उन्हें अवसर मिला है, इससे मुझे खुशी है. वहीं संसद में हंगामे पर पवार ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे और चीन के मुद्दे पर अगर विपक्ष चर्चा कर रहा था, तो राहुल गांधी को बोलने देना चाहिए था.

ये भी पढ़ें: ‘मैं बंधुआ मजदूर हूं…’, ममता बनर्जी ने SC में लगाई ECI की क्लास; पढ़ें कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना (Sharad Pawar Baramati PC)

पवार ने भावुक होते हुए बताया कि लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा मिलाकर उन्हें 58 वर्ष हो गए हैं और वे कभी अनुपस्थित नहीं रहे. वे बजट सुनना चाहते थे, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण वे नहीं जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

7 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

43 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

46 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago