देश

Shashi Tharoor को हिंदी में लिखने पर किया गया मजबूर, अंग्रेजी के जादूगर की नई चुनौती

Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अपनी शानदार अंग्रेजी के लिए मशहूर शशि थरूर (Shashi Tharoor) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार, उनकी बेजोड़ अंग्रेजी नहीं, बल्कि हिंदी ने सुर्खियां बटोरी हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें शशि थरूर इंग्लिश ((Shashi Tharoor English) में जवाब देते-देते हिंदी में रिप्लाई करने लगते हैं. मजबूर होकर थरूर के हिंग्लिश वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी अंग्रेजी शब्दावली और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके हिंदी में दिए गए जवाब ने सभी को चौंका दिया. उनके प्रशंसकों का कहना है कि यह उनके लिए एक नई चुनौती थी, क्योंकि उनकी अंग्रेजी का जादू हमेशा चर्चा का विषय रहा है.

थरूर ने 14 अगस्त को किया था पोस्ट

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 14 अगस्त को X पर एक पोस्ट किया,

“I hear some people are accusing India of being “recalcitrant“. I say, far better to be recalcitrant, than to be tractable, submissive or acquiescent to injustice.”

उनके पोस्ट का हिंदी में मतलब है, “मैं सुन रहा हूं कि कुछ लोग भारत को “जिद्दी” या “अड़ियल” कह रहे हैं. मैं कहता हूँ, अन्याय के सामने जिद्दी होना कहीं बेहतर है, बजाय इसके कि हम अन्याय के सामने समर्पण कर दें या उससे सहमति जताएं.”

यूजर ने अंग्रेजी में ये लिखा

आपको बता दें कि थरूर के पोस्ट पर सागर नाम के x यूजर ने रिप्लाई करते हुए अंग्रेजी में लिखा,

“That’s fine Shashi but what about the abnegation of camaraderie in the egregious enfranchise that comes from the fatuous of the grandiloquent at the behest of impecunious and insidious semaphore?” इसके बाद शशि थरूर ने हिंग्लिश में यूजर से पूछा, “Bhai aap kya kehna chahte ho?”

इस्तेमाल कर अंग्रेजी में कर दिया

दरअसल, ये बातें तब और जटिल हो गईं जब यूजर ने इसे AI का इस्तेमाल कर अंग्रेजी में कर दिया. यूजर ने लिखा, “मैं यह कह रहा था कि सांविधिक विमर्श की अव्यवस्थित प्रासंगिकता, जब असंगत विचार-विन्यास के अप्रत्याशित परिणति-चक्र में संलयित हो जाती है, तब उसका दार्शनिक प्रत्यूत्तर भी अनिर्वचनीय निष्प्रयोजनता के व्यूह में ही गुम हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की ट्रक से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, तीन दर्जन घायल

शशि थरूर को लेना पड़ा हिंदी का सहारा

यूजर की हिंदी को सामान्य शब्दों में समझें, तो इसका मतलब है, “जब कोई कानूनी या औपचारिक बातचीत बेतरतीब और असंगत विचारों से भरी हो, और इससे अप्रत्याशित नतीजे निकलें, तो इसका दार्शनिक विश्लेषण भी अर्थहीन हो जाता है.” खैर जो भी हो सच कहा जाए तो इतनी शुद्ध हिंदी भगवान जाने किसके पल्ले पडेगी और अंग्रेजी का तो क्या ही पूछना? इसीलिए कहा गया है कोई आदमी जब गुस्सा होता है या खीजता है, तो उसका असली रंग और भाषा दोनों सामने आ जाते हैं. यही वजह है कि शशि थरूर जैसे अंग्रेजी के नेक्स्ट लेवल जानकार को भी हिंदी का सहारा लेना पड़ा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Ujjwal Kumar Rai

Chief Sub Editor @BharatExpress भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत. इंटरनेशनल, नेशनल, हाइपर लोकल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल खबर और SEO के इंचार्ज. एक दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. भारत एक्सप्रेस के अलावा जी न्यूज Zee News, Inshorts, ईटीवी भारत और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य कर चुके हैं.

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

2 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

7 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

34 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

36 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

36 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

55 minutes ago