देश

लिफ्ट में 15 मिनट अटकी रहीं शशि थरूर की सांसें, जान बची तो मुस्कुराते निकले; रेस्क्यू के बाद क्या कहा?

Shashi Tharoor Lift Trapped: केरलम के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कांग्रेस के दिग्गज सांसद शशि थरूर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक होटल पहुंचे थे, लेकिन अचानक तकनीकी खराबी के चलते वह लिफ्ट के अंदर ही बुरी तरह फंस गए. करीब 15 मिनट तक होटल की लिफ्ट हवा में ही अटकी रही, जिससे मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, बाद में अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद उनका सकुशल रेस्क्यू कर लिया.

आई फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू (Shashi Tharoor Lift Rescue)

शाम 7:37 बजे तिरुवनंतपुरम अग्निशमन सेवा को इस ‘वीआईपी’ इमरजेंसी की सूचना मिली. घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में होटल के कर्मचारियों और मैकेनिक ने लोहे की रॉड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह फेल रहे. जब हर कोशिश नाकाम हो गई, तब फायर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने बिना समय गंवाए ‘हाइड्रोलिक स्प्रेडर’ का इस्तेमाल किया और लिफ्ट के बंद दरवाजों को चीरकर खोल दिया.

मंजिल के बीच लटकी थी लिफ्ट

दरवाजा खुलने पर पता चला कि लिफ्ट अपनी निर्धारित मंजिल तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाई थी और बीच में ही लटकी हुई थी. शाम करीब 7:51 बजे शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) और लिफ्ट में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाहर आते ही जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ठीक हैं, तो थरूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि लिफ्ट के अंदर मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं.

रेस्क्यू टीम को दिया चाय का ऑफर

इतने बड़े खौफनाक हादसे के बाद भी शशि थरूर का ‘कूल’ अंदाज देखने लायक था. लिफ्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने अग्निशमन कर्मियों से हाथ मिलाया और उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा के बारे में मेरी पहले से अच्छी राय रही है. आपने शानदार काम किया, 5 मिनट में पहुंच गए. मजे की बात तो यह रही कि जाते-जाते थरूर ने रेस्क्यू टीम से कहा कि अगर आपके पास समय हो तो जाने से पहले चाय पी लें. हालांकि, अधिकारियों ने मुस्कुराते हुए विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया और वहां से रवाना हो गए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

31 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago