दुनिया

लंदन में भारतीय कैप्टन अजय पंत की जमानत याचिका खारिज, सुनवाई के दौरान समर्थन के लिए पहुंचे भारतीय

Captain Ajay Pant case: ब्रिटेन में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार भारतीय कैप्टन अजय पंत की जमानत याचिका लंदन की अदालत ने खारिज कर दी है. इस बीच गुरुवार (16 जुलाई) को उनकी सुनवाई के दौरान भारतीय समुदाय के कई लोग अदालत के बाहर उनका नैतिक समर्थन देने के लिए पहुंचे.

सुनवाई से पहले सोशल मीडिया पर एक अपील वायरल हुई थी, जिसमें लोगों से 16 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे लंदन में होने वाली सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का अनुरोध किया गया था. संदेश में समुदाय से अदालत के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई थी, ताकि कठिन समय में अजय पंत के प्रति एकजुटता और नैतिक समर्थन का संदेश दिया जा सके.

गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान इस अपील का असर भी देखने को मिला और समुदाय के कई सदस्य अदालत पहुंचे. हालांकि, अदालत ने अजय पंत की जमानत याचिका खारिज कर दी और मामले की आगे की सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी.

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के चिलकिया गांव निवासी 38 वर्षीय अजय पंत पिछले महीने ब्रिटिश अधिकारियों की कार्रवाई के बाद से हिरासत में हैं. ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार, 14 जून को रॉयल मरीन और नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने MV Smirtos नामक ऑयल टैंकर पर उस समय कार्रवाई की, जब वह ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुआ था. जांच एजेंसियों का आरोप है कि जहाज पर करीब 98,000 टन रूसी कच्चा तेल लदा था और यह खेप रूस पर लगाए गए ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करती थी.

अजय पंत पर Russia (Sanctions) (EU Exit) Regulations, 2019 के तहत आरोप लगाए गए हैं. अभियोजन पक्ष का कहना है कि उन्हें जहाज पर मौजूद कार्गो की जानकारी थी. इस मामले में दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.


ये भी पढ़ें: महायुद्ध की दस्तक! MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकरों में ब्लास्ट; ईरानी हमलों से दहल उठा अमेरिका


जमानत क्यों नहीं मिली?

गुरुवार को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में वीडियो लिंक के जरिए पेश हुए अजय पंत ने जमानत की मांग की थी. हालांकि अदालत ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि उनके फरार होने या रूस से मदद लेकर भागने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पंत ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निरस्त करने के लिए भी आवेदन दाखिल किया है, जिस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी. वहीं, इस मामले का चार सप्ताह का ट्रायल 15 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago