Sheikhpura Gold Robbery
Sheikhpura Gold Robbery: बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित लक्ष्मी मार्केट में संचालित एक सोने-चांदी की दुकान के मालिक अभिषेक वर्मा देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर अरियरी थाना क्षेत्र के नवीननगर ककरार स्थित एक बंद चिप्स मिक्सिंग प्लांट के समीप छह अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे. अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर व्यवसायी को रोका और जेवरात से भरा बैग छीनकर शेखपुरा की ओर फरार हो गए.
अभिषेक वर्मा ने बताया कि वे अपने साथ एक थैले में 60 ग्राम सोना और करीब 3 किलो चांदी के कीमती जेवरात भी लेकर लौट रहे थे. पीछे से दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, पुलिस सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, डीआईयू टीम प्रभारी अवधेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें- ‘पेपर लीक पूरी तरह फर्जी’, री-नीट यूजी पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जांच के क्रम में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, इलाके के विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…