देश

‘जुबानी जंग बंद करो…देश की तरक्की पर ध्यान लगाओ’…पहलगाम हमले पर दिए बयान के बाद शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को लताड़ा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ा है. अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया था. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. सोशल मीडिया पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में धवन ने अफरीदी से कहा कि जुबानी जंग बंद करो और अपने देश की तरक्की पर ध्यान लगाओ. धवन ने भारतीय सेना का समर्थन करते हुए कहा कि देश में हर किसी को सेना के प्रयासों पर गर्व है.

धवन की यह प्रतिक्रिया अफरीदी द्वारा पाकिस्तान के एक टेलीविजन चैनल पर अजीबोगरीब टिप्पणी करने के कुछ दिनों बाद आई है. अफरीदी ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा चूक के कारण आतंकी हमला हुआ. शाहिद अफरीदी ने घटना की कवरेज के लिए मीडिया की भी आलोचना की और भारत से आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत देने का आग्रह किया.

इस पर शिखर धवन ने लिखा,


हमने तुम्हें कारगिल में भी हराया था. तुम पहले ही इतना नीचे गिर चुके हो – तुम और कितना नीचे जाओगे? बेकार की टिप्पणी करने के बजाय, बेहतर होगा कि तुम अपने देश की प्रगति के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करो, @SAfridiOfficial. हमें अपनी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है. भारत माता की जय! जय हिंद.

Kargil mein bhi haraya tha, already itna gire hue ho aur kitna giroge, bewajah comments pass karne se acha hai apne desh ki taraqqi mai dimag lagao @SAfridiOfficial. Humein hamari Indian Army par bohot garv hai. Bharat Mata Ki Jai! Jai Hind!https://t.co/5PVA34CNSe

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 28, 2025

अफरीदी ने यह दावा करके और विवाद खड़ा कर दिया कि भारत आदतन पाकिस्तान को दोषी ठहराता है, उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला भी इससे अलग नहीं था. समा टीवी से उन्होंने कहा, “अगर भारत में कोई पटाखा भी फूटता है, तो वे उसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ देते हैं. आपके पास कश्मीर में 8 लाख की मजबूत सेना है, फिर भी यह हुआ. इसका मतलब है कि आप बेकार हैं, लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं.”

भारत सरकार का कड़ा रूख

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें सभी पुरूष थे और अधिकतर पर्यटक थे. घटना के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 का सिंधु समझौता रद्द कर दिया और भारत में मौजूद पाकिस्तानी उच्चायोग में स्टाफ की कमी कर दी. इसके अलावा भारत में आए या रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीज़ा निरस्त कर दिया. जवाब में पाकिस्तान ने भी शिमला समझौते से बाहर आने की घोषणा की.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

7 seconds ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

15 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

20 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

41 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago