देश

Maharashtra Election: शिवसेना गुट के नेता संजय राउत ने कहा, BJP में शामिल होने के लिए मुझ पर दबाव बनाया गया

उद्धव ठाकरे (शिवसेना) गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) पर तंज कसते हुए कहा है कि उन पर भी भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया था, लेकिन वह झुके नहीं. जो लोग भाग कर गए वह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बन गए.

अब ईडी का डर खत्म हो रहा

मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा, अब यह बात छिपी नहीं है. चाहे शिवसेना हो या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी. ईडी की डर से ही पार्टी के नेताओं को तोड़ा गया है. लेकिन, हम लड़ते रहेंगे. अब धीरे-धीरे ईडी का डर खत्म हो रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बहुमत गंवाया है. अब ईडी भी ठिकाने में आई है और आने वाले चुनाव में हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा, हम लड़ते रहेंगे.

जेल जाना है या फिर मुख्यमंत्री बनना है

जब उनसे पुछा गया कि भाजपा में आने के लिए उन पर भी दबाव था क्या. इस पर उन्होंने कहा, मेरे ऊपर दबाव था. अनिल देशमुख पर था. जो भागकर चले गए, वह मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बन गए. सामने एक प्रस्ताव रखा गया था कि जेल जाना है या फिर मुख्यमंत्री बनना है. लोगों ने मुख्यमंत्री और मंत्री बनने का रास्ता चुना, हमने जेल जाने का रास्ता चुना. क्‍योंक‍ि हम स्वाभिमानी हैं और महाराष्ट्र प्रेमी हैं. संजय राउत ने कहा, तीन साल पहले मैंने तत्कालीन राज्यसभा के अध्यक्ष वैंकेया नायडू को एक पत्र लिखा था. पत्र में मैंने बताया था कि किस प्रकार से मेरे ऊपर भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

न कोई बंटेगा न कोई कटेगा

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक वीडियो पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, देखिए यह खेल उनका पुराना हो चुका है. यह खेल महाराष्ट्र में नहीं चलेगा. यह खेल लोकसभा चुनाव में भी नहीं चला. इस राज्य में न कोई बंटेगा और न ही कोई कटेगा. बीजेपी वाले खुद बंटे हुए हैं और दूसरों को बांटने की बात करते हैं. योगी आदित्यनाथ मुंबई आने वाले हैं तो उनके नाम से यह घोषणा लगी है कि बटेंगे तो कटेंगे. योगी आदित्यनाथ चार भाई हैं और वह 40 साल में एक साथ नहीं मिले हैं. कौन लोग बंटे हुए हैं. वह अपने माता-पिता से नहीं मिल सकते. अपने प‍िता जी के देहांत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे.


ये भी पढ़ें: Manipur violence: मुख्यमंत्री के कथित ऑडियो टेप में हिंसा भड़काने और हथियार लूटने का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच का दिया आदेश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार बंटा हुआ है. आप क्या बाटेंगे और काटेंगे. मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उठाए गए लाउडस्पीकर मुद्दे पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “वह अभी भी सत्ता में हैं. अगर राज ठाकरे मोदी और शाह के समर्थन में खड़े हैं, तो सत्ता उनके हाथ में है. जब उनके पास इतनी बड़ी शक्ति है, तो उन्हें कौन रोक रहा है? यह ड्रामा बंद करो.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

27 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago