मनोरंजन

KL Rahul और Athiya Shetty जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स, कपल ने शेयर किया ये पोस्ट

Athiya Shetty Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से बीते साल शादी रचाई थी. आज अथिया शेट्टी और केएल राहुल की गिनती बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी में होती है. दोनों सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. अब खबर है कि ये जोड़ी जीवन के अगले पड़ाव के लिए तैयार है और जल्द ही कपल पेरेंट्स बनने वाला है. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है.

पोस्ट में राहुल ने लिखा…

राहुल ने शुक्रवार 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और अपने फैंस को ये कमाल की खबर सुनाई. अपने पोस्ट में राहुल ने लिखा- ‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है. 2025.’ संयोग से राहुल की शादी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हुई थी. अब उन्होंने पहले बच्चे के जन्म की खुशी भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले सुनाई है.

ये भी पढ़ें: अगर आप भी बनाना चाहते हैं अपने इस वीकेंड को जबरदस्त, तो OTT पर देखें साउथ की ये बेहतरीन फिल्में

सेलेब्स जमकर दे रहे बधाई

जब से अथिया और केएल राहुल ने पोस्ट शेयर की है तब से बधाई देने वालों की लाइन लग गई है. रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ‘OMG! बधाई हो! मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं.’ रिद्धिमा कपूर साहनी और हुमा कुरैशी ने दिल वाले इमोजी बनाए. वहीं अथिया के भाई अहान शेट्टी इमोशनल हो गए.

इससे पहले प्रेग्नेंसी की खबरों को मिली हवा

सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित इन दिनों ‘डांस दीवाने’ को जज कर रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील से कहा कि सुनील सर आपकी बेटी के बच्चे होंगे, आप नाना बन जाओगे. इस सवाल पर एक्टर ने कहा कि हां अगले सीजन में जब मैं आउंगा, तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चल रहा होउंगा. सुनील के इस जवाब के बाद से ही अथिया की प्रेग्नेंसी की खबरों हवा मिल गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

18 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

35 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

51 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago