देश

Maharashtra: इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर Shaina NC ने शिवसेना (यूबीटी) नेता Arvind Sawant पर दर्ज कराया केस

शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की नेता शाइना एनसी (Shaina NC) की शिकायत पर शुक्रवार को मुंबई (Mumbai) के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

शिवसेना (Shiv Sena) नेता शाइना ने कहा, ‘महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और मानहानि के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. हम यहां सक्रिय रूप से काम करने के लिए हैं. अगर उन्हें चर्चा करनी थी तो उन्हें काम के दौरान चर्चा करनी चाहिए थी. कानून अपना काम करेगा. मैंने वही किया जो एक स्वाभिमानी महिला को करना चाहिए.’

सावंत ने ऐसा क्या बोला

अरविंद सावंत ने दो दिन पहले शाइना एनसी के बारे में बात करते हुए यह टिप्पणी की थी. शाइना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) से पहले भाजपा (BJP) छोड़कर उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गई थीं. वह मुंबई की मुंबादेवी सीट से चुनाव मैदान में हैं.

दरअसल, सावंत ने अपने एक बयान में उन्हें ‘इम्पोर्टेड माल’ (Imported Maal) कहा था. समाचार एजेंसी एएनआई ने सावंत के हवाले से कहा था, ‘उनकी हालत देखिए. वह जीवन भर भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गई हैं. यहां इम्पोर्टेड ‘माल’ काम नहीं करता, यहां केवल असली ‘माल’ ही चलता है.’


ये भी पढ़ें: 2019 से 24 के बीच हेमंत सोरेन की उम्र कैसे बढ़ गई सात साल, बीजेपी ने खड़े किए सवाल


शिवसेना (शिंदे गुट) ने क्या कहा

शिवसेना ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत, यह व्यवहार महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कृत्य है, जो BNS की धारा 354 और 509 का उल्लंघन है.

इस संबंध में एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है, ‘हम वर्तमान सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए लिख रहे हैं, क्योंकि उन्होंने शाइना एनसी के लिए अपमानजनक और अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की है.’

FIR के बाद शाइना ने क्या कहा

सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शाइना एनसी ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि ‘महाविनाश अघाड़ी’ महिलाओं का सम्मान नहीं करता… मां मुंबा देवी का आशीर्वाद मेरे साथ है, मैं एक महिला हूं लेकिन ‘माल’ नहीं हूं. अगर आपको किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करनी है, तो यह एफआईआर है और कानून अपना काम करेगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुंबई पुलिस ने बीएनएस की धारा 79 और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. जब आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो क्या आपको लगता है कि महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिलाएं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगी.’

ऐसा बयान अस्वीकार्य

सोशल साइट एक्स पर शुक्रवार को किए गए एक लंबे पोस्ट में शाइना एनसी ने कहा, ‘शिवसेना यूबीटी गुट के सांसद अरविंद सावंत ने 29 अक्टूबर 2024 को एक मीडिया चैनल पर मेरे लिए ‘माल’ शब्द का प्रयोग किया. हमारी संस्कृति में महिलाओं को शक्ति के रूप में देखा जाता है. मां मुंबादेवी, हम सबकी प्रेरणास्त्रोत हैं. इस तरह का बयान अस्वीकार्य है और यह अपमान न केवल मेरा है, बल्कि महाराष्ट्र की समस्त महिलाओं का भी है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे यह समझने में कोई कठिनाई नहीं होती कि अरविंद सावंत का यह बयान मेरे प्रतिद्वंद्वी अमिन पटेल के नामांकन के दौरान दिया गया. अमिन पटेल वही व्यक्ति हैं, जो तीन तलाक जैसी कुरीतियों का पुरजोर समर्थन करते हैं. मैं ऐसे व्यक्तियों से महिलाओं के सम्मान की अपेक्षा ही नहीं कर सकती.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

15 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

17 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

18 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

2 hours ago