देश

Opinion poll: शिवराज या कमलनाथ…किसे CM बनाना चाहती है मध्य प्रदेश की जनता? बस 19-20 का है खेल!

Opinion poll: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सर्वे का दौर शुरू हो गया है. राज्य में किसकी बनेगी सरकार? शिवराज या कमलनाथ, कौन बनेंगे मुख्यमंत्री? ऐसे सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं. इस बीच एबीपी-सीवोटर के सर्वेमें सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है. सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में बहुमत हासिल करने के काफी करीब है और संभवत: राज्य से भाजपा की विदाई हो सकती है. बता दें कि सर्वे का नतीजा भाजपा के लिए अच्छा नहीं है. हालांकि भाजपा चाह रही है कि राज्य में कमल खिला रहे.

19-20 का खेल

जब सर्वे के दौरान मध्य प्रदेश की जनता से पूछा गया कि सीएम पद के लिए उनकी पसंद कौन हैं? 43 फीसदी लोगों ने बताया कि भाजपा के शिवराज बेहतर सीएम उम्मीदवार हैं. वहीं 42 फीसदी लोगों ने कमलनाथ को पहली पसंद बताया. मतलब साफ है कि एक कदम आगे पीछे का खेल जारी है. दोनों नेताओं की लोकप्रियता में ज्यादा अंतर नहीं है. महज 1 फीसदी का अंतर है. सर्वे के मुताबिक, भाजपा के शिवराज, कांग्रेस के कमलनाथ से एक कदम आगे हैं. वहीं सर्वे में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चौथे नंबर पर रहे.

यह भी पढ़ें: Bihar Caste Census: जातीय जनगणना के साइड इफेक्ट्स! अति पिछड़े वर्ग के नेताओं ने नीतीश-लालू की बढ़ाई टेंशन, अब MY को कैसे साधेंगे?

वोट शेयर में बीजेपी आगे

अगर वोट शेयर की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक, वोट शेयर के मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी कांग्रेस से 0.1 फीसदी आगे है. कांग्रेस को 44.6 फीसदी और बीजेपी को 44.7 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है. बीएसपी को 2.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं. वहीं अन्य के खाते में 8.6 फीसदी वोट जा सकते हैं.

बता दें कि चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा. भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ रही है और कांग्रेस का वापसी का लक्ष्य है. गजट अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन की जांच की तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 2 नवंबर होगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago