देश

PM Modi ने नारी शक्ति का दिया बेहतरीन उदाहरण, महिला सांसदों के सवाल पूछने के आंकड़ों को लेकर किया दिलचस्प ट्वीट

PM Modi Women Reservation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी पूरी तरह से देश की आधी आबादी को टारगेट कर रही है.  इसका सबसे बड़ा उदाहरण सितंबर में बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल को पास कराना है. इस बीच पीएम मोदी ने पत्रकार शमिका रवि के एक आर्टिकल के अहम बिंदु का उल्लेख करते हुए बताया है कि कैसे मोदी सरकार के कार्यकाल में महिला सांसदों की आवाज संसद में सबसे ज्यादा गूंजी है. पीएम मोदी सांकेतिक तौर पर इसे अपनी सरकार की उपलब्धि  साबित कर रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शमिका रवि के आर्टिकल को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है.  उन्होंने लिखा कि ये शमिका रवि द्वारा लिखा गया एक दिलचस्प लेख है. जो इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे महिला सांसद हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बना रही हैं और स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं.  यह एक बहुत ही उत्साहजनक प्रवृत्ति है जो इस बात का भी उदाहरण देती है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कैसे लोगों की आवाज को और मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें- Opinion poll: शिवराज या कमलनाथ…किसे CM बनाना चाहती है मध्य प्रदेश की जनता? बस 19-20 का है खेल!

विशेष सत्र में पारित हुआ था महिला आरक्षण बिल

बता दें कि मोदी सरकार ने 18 से 23 सितंबर तक एक विशेष संसद सत्र बुलाया था. इस सत्र के दौरान ही मोदी सरकार ने महिला आरक्षण को लेकर एक विशेष बिल पारित किया था. इसे बीजेपी अब जोर शोर से प्रचारित कर रही है. ऐसे में शमिका रवि के लेख की बारीकियों के जरिए पीएम मोदी यह संकेत दे रहे हैं, कि महिला आरक्षण बिल लाने से पहले से ही उनकी सरकार में महिला सांसदों की ताकत लोकसभा सदन में बढ़ी है.

यह भी पढ़ें-Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में कपल ने घिनौनी हरकत, वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

महिला सांसदों की बढ़ी ताकत

शमिका रवि के इस लेख में बताया गया है कि कैसे 15वीं लोकसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी की महिला सांसदों ने सदन के पटल पर 355 सवाल पूछे थे, जबकि कांग्रेस की महिला सांसदों के सवाल 58 थे. इसके एवज में बीजेपी के पुरुष सांसदों ने 254 और कांग्रेस के पुरुष सांसदों ने 194 सवाल पूछे थे. इसके अलावा 16वीं लोकसभा का जिक्र करते हुए बताया गया कि इस दौरान महिला सांसदों के लिहाज से बीजेपी की सांसदों ने 346 और कांग्रेस की सांसदों ने 254 सवाल पूछे हैं, जबकि पुरुषों की बात करें तो बीजेपी के सांसदों ने 211 और कांग्रेस सांसदों ने 209 सवाल पूछे हैं. पीएम मोदी इसके जरिए अपने कार्यकाल के दौरान सदन में बढ़ी महिला सांसदों की ताकत का उल्लेख कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago