देश

गुजरात के जुनागढ़ में पत्नी को ही भूल गए शिवराज सिंह, याद आने पर 22 गाड़ियों के साथ वापस लौटे

शनिवार (20 जुलाई) को अपने गुजरात दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) अपनी पत्नी साधना सिंह को जूनागढ़ से राजकोट जाते समय पीछे छोड़ गए. यह घटना तब हुई जब वह फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में 22 वाहनों के काफिले के साथ मूंगफली अनुसंधान केंद्र से निकले और एक किलोमीटर बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी कार में है ही नहीं.

एक संयुक्त धार्मिक और सरकारी दौरे पर गुजरात आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन में अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर स्थित सिंह अभयारण्य के दर्शन किए थे. बाद में उन्होंने जूनागढ़ स्थित मूंगफली अनुसंधान केंद्र में ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़े किसानों और महिलाओं के साथ एक जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया.

ये भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, बोले – यात्रा को बदनाम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थोड़ी दूर पर आग आया पत्नी तो साथ ली ही नहीं

सड़क की खराब स्थिति और राजकोट से रात 8 बजे की निर्धारित फ्लाइट के कारण शिवराज सिंह (Shivraj Singh) देरी को लेकर चिंतित दिखाई दिए. मंच पर रहते हुए उन्हें बार-बार अपनी घड़ी देखते देखा गया और उन्होंने माइक्रोफ़ोन पर यह भी कहा, “राजकोट का रास्ता खराब है, मैं अगली बार आराम से आऊंगा.” फिर उन्होंने जल्दी से अपना भाषण खत्म किया और कार्यक्रम स्थल से जल्दी से निकल गए.

कुछ ही दूरी पर शिवराज को अपनी पत्नी की अनुपस्थिति का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत उनसे फोन पर संपर्क किया. गिरनार मंदिर के दर्शन से लौटी साधना सिंह वहां के वेटिंग रूम में बैठी थीं. काफिला तुरंत यू-टर्न लेकर मूंगफली अनुसंधान केंद्र लौटा और शिवराज सिंह की पत्नी को पिक कर राजकोट की ओर चल पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago