देश

नशे में चूर बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को मार डाला, वजह सिर्फ 20 रुपये

हरियाणा: हरियाणा के नूंह में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए मां की हत्‍या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. नूंह जिले के गांव जयसिंहपुर में नशेड़ी बेटे ने मात्र 20 रुपए न देने पर अपनी मां की कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह में भेज दिया.

घटना शनिवार की देर रात करीब 1 बजे के बाद की बताई जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस ने वारदात में प्रयोग होने वाली कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की रात गांव जयसिंहपुर से ढेंकली रास्ते पर तालाब के पास हुई.

मां के इनकार से गुस्साए बेटे ने ली जान

आरोपी जमशेद ने बुजुर्ग मां रजिया की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने उसे 20 रुपए देने से मना कर दिया था. रजिया को पता था कि जमशेद नशे का आदी है, इसलिए उन्होंने सुबह रुपए देने की बात कहकर उसे टाल दिया. रात करीब 12 बजे जमशेद ने रुपए चुराने की कोशिश की. जागने पर रजिया ने इसका विरोध किया, जिसके बाद गुस्साए जमशेद ने उन पर ईंट से हमला किया. इसके बाद कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गईं और उनकी मौत हो गई.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

मां की हत्या के बाद भी नशेड़ी बेटा चादर ओढ़कर सो गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जयसिंहपुर पुलिस चौकी और नूंह सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जमशेद को हिरासत में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी, हालांकि अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार, जमशेद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है, जबकि उसके दो भाई विवाहित हैं. मूल रूप से असम का रहने वाला यह परिवार कई सालों से जयसिंहपुर में रह रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जमशेद लंबे समय से नशे की लत में डूबा हुआ था.


ये भी पढ़े: Bihar News: Chandan Mishra murder केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी Taushif कोलकाता से गिरफ्तार


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

13 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago