देश

दिल्ली की ड्रग्स क्वीन: मिनी हवेली की खिड़की से हुआ करोड़ों का कारोबार; जानें सिर हिलाने वाला सच

Delhi police action on drugs queen Kusum: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली कुख्यात ड्रग तस्कर कुसुम की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. पुलिस के मुताबिक, ये सारी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाए गए अवैध पैसों से खरीदी गई थीं. कुसुम इस वक्त फरार है और मार्च में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था, तब से वो लापता है. इसके काले धंधे की कमाई के कारण अब इसे दिल्ली की ड्रग्स क्वीन भी कहा जाने लगा है.

कुसुम की मिनी हवेली ड्रग कारोबार का अड्डा

दिल्ली की सुल्तानपुरी जैसे घनी आबादी वाले इलाके में, जहां ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं, कुसुम की ‘मिनी हवेली’ एकदम से अलग दिख रही थी. चार अलग-अलग घरों की भीतरी दीवारों को तोड़कर इस चार मंजिला मकान को एक बनाया गया था. पुलिस की जांच के मुताबिक, ये कोई सामान्य घर नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित ड्रग कारोबार का अड्डा था, जहां बहुत ही चालाकी के साथ नशीले आइटम्स बेचे जाते थे.

ड्रग्स की डिलीवरी का तरीका

  • रस्सी वाले टोकरे से डिलीवरी: नीचे गली में इंतजार कर रहे ड्रग पेडलर्स को रस्सी से बंधे टोकरों में डाल कर ड्रग्स नीचे उतारी जाती थी.
  • छोटी खिड़कियों से डील: घर में जेल जैसी छोटी-छोटी खिड़कियां बनी हुई थीं, जिनका इस्तेमाल चुपचाप ड्रग्स के पैकेट सौंपने के लिए किया जाता था.
  • छोटे बच्चे करते थे मुखबिरी: इलाके के नाबालिग बच्चे सड़क पर कुसुम की ‘आंखें’ थे. वे पुलिस की मौजूदगी के बारे में अंदर बैठे लोगों को तुरंत जानकारी दे देते थे.
  • सीसीटीवी से निगरानी: पूरे इलाके की हर गली और आने-जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से लाइव फुटेज अंदर बैठे लोगों को मिलती रहती थी.

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और जब्त संपत्ति

दिल्ली पुलिस ने कुसुम की कुल 8 प्रॉपर्टी जब्त की हैं, जिनमें से 7 सुल्तानपुरी में और 1 रोहिणी सेक्टर 24 में है. कुसुम पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 12 केस दर्ज हैं, जो अलग-अलग जिलों और क्राइम ब्रांच में चल रहे हैं. मार्च में पुलिस की एन्टी-नारकोटिक्स टीम ने जब कुसुम के घर पर रेड डाली थी, तब वहां से उसका बेटा अमित गिरफ्तार हुआ. मौके से 550 पैकेट हेरोइन, ट्रामाडोल की गोलियां, 14 लाख रुपये कैश और एक स्कॉर्पियो SUV भी बरामद हुई थी.

ये भी पढ़ें: गोविंदा रेस्टोरेंट में ‘चिकन कांड’: कौन है इस्कॉन मंदिर के भीतर मांस खाने वाला लड़का?

बेटियों के बैंक खातों में जमा रकम

पुलिस ने जब कुसुम की संपत्तियों जांच शुरू की, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. पुलिस के अनुसार कुसुम की दो बेटियों ने पिछले डेढ़ साल में करीब 2 करोड़ रुपये बैंक खातों में जमा किए. यह रकम छोटे-छोटे ट्रांजैक्शनों के जरिए आई, ज्यादातर ₹2,000 से ₹5,000 के बीच की रकम, जो कई खातों में भेजी गई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

11 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

11 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago