देश

Kanpur: 1200 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का फ्रॉड, बेंगलुरु पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, ऐसे लगाया लोगों को चूना

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से फ्रॉड का नया तरीका सामने आया है, जिससे पुलिस के होश उड़ गए हैं. चौंकाने वाले इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने कानपुर पहुंच कर बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में बेंगलुरु में पुलिस को एक शिकायत मिली थी. इसी के बाद वहां की पुलिस ने कानपुर पुलिस से सम्पर्क साधा और शहर पहुंचकर थाना कोहना पुलिस और कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शातिर गैंग के दो सदस्यों को गिफ्तार कर लिया है. ये लोग किराए पर लोगों से बचत खाते लेकर फ्रॉड की रकम उसमें ट्रांसफर करते थे. पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर रही है व आगे की छानबीन में जुटी है. वहीं आरोपियों को लेकर बेंगलुरु की पुलिस रवाना हो गई है.

व्यक्ति के खाते में आए 1 करोड़ 20 लाख रुपये को भेजा गया अलग-अलग खातों में

इस फ्रॉड को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कानपुर पुलिस को एक सूचना दी और बताया कि बीते 17 नवंबर को कानपुर के हालसी रोड स्थित ICICI बैंक में एक चालू खाते में 1 करोड़ 20 लाख रुपये आए हैं. इसी के साथ बेंगलुरु पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि, इन एक करोड़ 20 लाख रुपये में से एक करोड़ 11 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है. ये जानकारी मिलने के बाद थाना कोहना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप ने जांच शुरू की और फिर इसके बाद बड़ी कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सुरक्षा समिति की बैठक में बना मास्टर प्लान

1200 लोगों के खाते लिए गए किराए पर

कानपुर और बेंगलुरु पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो शातिर, जिनका नाम शुभम तिवारी और शिवम यादव है, को गिरफ्तार कर लिया है और उनके लगातार पूछताछ की. इस दौरान दोनों ने बताया कि ये लोग बैंक खाता धारकों से जालसाजी कर उनसे ओटीपी पूछकर फ्रॉड करते थे. फ्रॉड की रकम चालू खाते में डाल देते थे और फिर जिन बचत खातों को किराए पर लिए होते थे, उसमें उस रकम को ट्रांसफर कर देते हैं. पुलिस ने जांच में पाया है कि, करीब 1200 लोगों के बचत खाते को किराए पर लेकर उनमें फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने का काम इस गिरोह ने किया है. फिलहाल पुलिस पूछताछ के दौरान और जानकारी सामने आने की सम्भावना जता रही है.

आरोपियों ने महिला से किया 4 लाख 24 हजार का फ्रॉड

इस पूरे मामले को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोहना थाना पुलिस के पास बेंगलुरु पुलिस द्वारा फोन आने पर जानकारी मिली कि वहां रहने वाली एक महिला के साथ 4 लाख 24 हजार का फ्रॉड ओटीपी पूछकर किया गया है. बेंगलुरु पुलिस कानपुर पहुंची और फिर दोनों अभियुक्त से पूछताछ की और उन्हें बेंगलुरु लेकर चली गई है. संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

16 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

40 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

42 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

56 minutes ago