स्टेशन पर ट्रेन खड़ी करके सोने चला गया ड्राइवर
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बुढ़वल रेलवे जंक्शन पर एक ट्रेन का ड्राइवर ट्रेन खड़ी करके चला गया. ड्राइवर ने कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई है. इसलिए अब वो सोने जा रहा है. ड्राइवर के जाने के बाद दो ट्रेनें कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रहीं. ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस दौरान जमकर हंगामा काटा.
कई घंटे जब गुजर गए तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. यात्रियों ने दूसरी आने और जाने वाली ट्रेनों को रोकना शुरू कर दिया. यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो गई थी. इसलिए वह आगे ट्रेन लेकर नहीं जाएगा. रेलवे ने कई घंटे गुजरने के बाद भी दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था नहीं की है, जो ट्रेन को आगे लेकर जाए.
पूरा मामला जिले के बुढ़वल रेलवे स्टेशन का है. जहां सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस यात्रियों को सहरसा से लेकर नई दिल्ली के लिए जा रही थी. ट्रेन जब बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन का ड्राइवर स्टेशन पर ट्रेन को खड़ी करके आराम करने चला गया. घंटे भर बीतने के बाद जब यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से जानकारी ली तो पता चला कि ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो गई है, इसलिए अब वो आगे ट्रेन लेकर नहीं जाएगा. जब यात्रियों ने दूसरे ड्राइवर के बारे में पूछा तो स्टेशन मास्टर ने कोई भी जवाब देने से मना कर दिया. इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें- Virgin Atlantice Plane: दुनिया में पहली बार बिना ‘Fuel’ के विमान ने भरी उड़ान, लंदन से न्यूयॉर्क पहुंचा प्लेन
स्टेशन पर बवाल बढ़ता देखकर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराने में जुट गई. वहीं ट्रेन के ड्राइवर का कहना था कि उसे नींद आ रही है. उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है, इसलिए अब वो ट्रेन को आगे लेकर नहीं जाएगा. हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने किसी तरह से ड्राइवर को समझा-बुझाकर ट्रेन को आगे ले जाने पर राजी किया. जिसके बाद ड्राइवर ट्रेन को लेकर रवाना हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…