ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम.
Human Finger Found in Ice Cream: मुंबई के मलाड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक महिला ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर करती है और उसे उसमें इंसान की उंगली का टुकड़ा मिलता है. घटना के बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची.
12 जून को 26 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद मलाड पुलिस आइसक्रीम निर्माता कंपनी के एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता डॉ. ब्रैंडन फेराओ हैं, जो रूस से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद पोस्ट-ग्रेजुएशन एंट्रेंस की तैयारी कर रही हैं. बुधवार (12 जून) सुबह उनकी बहन ने Zepto से तीन कोन Yummo आइसक्रीम के साथ किराने का कुछ सामान मंगवाया था.
पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, आइसक्रीम खाते समय ब्रैंडन को उसमें नाखून का टुकड़ा मिला. ब्रैंडन ने कहा, ‘जब मैंने ध्यान से देखा, तो पाया कि यह एक मांस था, जिस पर एक टूटी हुई नाखून लगी हुई थी.’
इसके बाद डॉक्टर ने आइसक्रीम निर्माता कंपनी के कस्टमर केयर डिपार्टमेंट से संपर्क कर इसकी शिकायत की, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने आइसक्रीम में मिले मांस के टुकड़े के साथ मलाड पुलिस स्टेशन का रुख किया.
डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने Yummo आइसक्रीम के अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 272 (खाद्य पदार्थ में मिलावट), 273 (हानिकारक हो चुके खाद्य या पेय पदार्थ बेचना) और 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला जल्दबाजी और खतरनाक कार्य) के तहत मामला दर्ज किया. इसके अलावा पुलिस ने आइसक्रीम में मिले इंसान की उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…