देश

‘पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए’, कांग्रेस ने NTA को लेकर खड़े किए ये सवाल, संसद में गूंजेगा NEET परीक्षा का मामला

NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा का मामला अब संसद के भीतर उठाया जाएगा. विपक्ष ने घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीट परीक्षा की गूंज संसद के भीतर भी सुनाई देगी. कांग्रेस ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ. मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए. अगर सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इस पूरे मामले की जांच हो.

निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कैसे की जा सकती है

गौरतलब है कि देशभर के 24 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया था. गौरव गोगोई ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नेतृत्व में यह पूरा स्कैम हुआ है और अब एनटीए को ही जांच करने के लिए कहा गया है. ऐसे में निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कैसे की जा सकती है.

दोबारा परीक्षा देंगे 1563 छात्र

कांग्रेस ने कहा कि नीट परीक्षा में जिन 1563 छात्रों को अतिरिक्त अंक प्रदान किए गए, उन सभी को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी. इन छात्रों के लिए 23 जून को परीक्षा होगी. ऐसे छात्र जो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहते, उनके अतिरिक्त स्कोर (ग्रेस मार्क्स) को रद्द किया जाएगा. ग्रेस मार्क्स हटाने के बाद जो इन छात्रों का स्कोर होगा, वहीं अंतिम स्कोर माना जाएगा.

गोगोई ने कहा कि इस परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री चुप हैं. जिस (एनटीए) एजेंसी के नेतृत्व में यह पूरा घोटाला हुआ उसी को जांच करने की जिम्मेदारी दे दी गई. देशभर में लाखों छात्र एक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इतना बलिदान करते हैं. लेकिन आज देश में कोचिंग सेंटर और एग्जाम सेंटर की एक मिलीभगत है.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न जानने के लिए लाखों रुपए मांगे जाते हैं, क्या एनटीए इसकी जांच कर पाएगा. अगर एग्जाम सेंटर, कोचिंग सेंटर को किसी सुराग से प्रश्न पत्र मिला है तो इसमें जरूर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कोई अधिकारी शामिल है. ऐसे में कैसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस पूरे प्रकरण की जांच कर सकती है.

पीएम ने क्यों साध रखी है चुप्पी?- कांग्रेस

गोगोई ने कहा कि आज 24 लाख छात्रों ने जो नीट परीक्षा दी, उसमें घोटाले का आरोप लगा है. ऐसे में प्रधानमंत्री क्यों नहीं इस परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं. यदि केंद्र सरकार सीबीआई जांच की मांग नहीं मानती है तो सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में इस मामले की जांच करवाई जाए.

यह भी पढ़ें- NEET काउंसलिंग पर रोक से सुप्रीम कोर्ट ने किया मना, खत्म होंगे ग्रेस मार्क्स, इतने छात्र दे सकते हैं दोबारा परीक्षा

उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने नीट में एक साथ टॉप किया है. कई छात्रों को नंबर बड़े अजीब तरीके से दिए गए हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का जो फॉर्मूला है, उसके तहत ऐसे मार्क्स आ ही नहीं सकते.

गोगोई ने कहा कि छात्रों में इस विषय को लेकर हताशा है, निराशा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का यही काम है कि जब-जब सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती है तो इंडिया गठबंधन उनको अपना राजधर्म भूलने नहीं देगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

9 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

13 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

22 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

39 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

42 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

49 minutes ago