Shopian Chanpora Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के घेरे में फंसा मुख्य आतंकी लश्कर का जाकिर अहमद गनई है. गौर करने वाली बात यह है कि जाकिर गनई का नाम अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में सामने आया था और वह इस हमले में शामिल था, जबकि उस हमले का मुख्य आरोपी सुलेमान शाह था. खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
शोपियां के चनपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में दो आतंकियों को घेर लिया है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का A++ श्रेणी का मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर गनई शामिल है. जाकिर गनई सुलेमान शाह के मुख्य आरोपी वाले अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल रहा था और उसके खिलाफ एनआईए कोर्ट से नोटिस भी जारी हो चुका है. फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है.
दक्षिण कश्मीर का कुलगाम निवासी जाकिर अहमद गनई लश्कर-ए-तैयबा का A++ कैटेगरी का कमांडर है. अप्रैल 2025 में जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब जांच एजेंसियों ने स्थानीय आतंकियों के नेटवर्क को खंगाला था. उस जांच के दौरान स्थानीय आतंकियों में जाकिर गनई का नाम भी सामने आया था और इस हमले में उसकी संलिप्तता (इंवॉल्वमेंट) पाई गई थी. इस हमले के बाद से ही वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और अक्टूबर 2025 में कुलगाम की एनआईए (NIA) कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था.
शनिवार शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव (सैदपोरा पीन इलाका) में आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की 44 RR, 20 RR, 55 RR, 34 RR, 3 पैरा और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को सील कर दिया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद यह मुठभेड़ बड़े ऑपरेशन में बदल गई.
सूत्रों के मुताबिक, जाकिर गनई के साथ लतीफ भट्ट नाम का एक और आतंकी भी फंसा हुआ है. जाकिर गनई सिर्फ पहलगाम हमले में ही नहीं, बल्कि घाटी में सुरक्षा बलों पर हुए कई अन्य हमलों और बेगुनाह नागरिकों की टारगेट किलिंग (Target Killing) की वारदातों में भी मुख्य आरोपी रहा है. सुरक्षा बल इस ऑपरेशन को पहलगाम हमले के गुनहगारों का हिसाब करने के एक बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जनसेवा और राष्ट्रसेवा के वो महा-नायक…’ रामविलास पासवान की जयंती पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
-भारत एक्सप्रेस
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…