मनोरंजन

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: पाली हिल में सादगी से शादी, आमिर के घर पहुंचे राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर और अंबानी परिवार

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 5 जुलाई को उन्होंने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली. यह शादी मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर खान के घर पर बेहद निजी अंदाज में संपन्न हुई, जहां केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की.

घर पर सादगी से हुआ विवाह समारोह

सूत्रों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं. 61 वर्षीय अभिनेता ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह घर पर ही सीमित लोगों की मौजूदगी में शादी करेंगे. शादी के लिए उनके पाली हिल स्थित घर को रोशनी और सजावट से खूबसूरती से सजाया गया था. समारोह में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हुए.

परिवार और करीबी दोस्त रहे शामिल

इस खास मौके पर आमिर खान के बच्चे इरा खान अपने पति के साथ और बेटे जुनैद खान भी मौजूद रहे. इसके अलावा आमिर की बहन भी समारोह में शामिल हुईं. जैसे ही शादी की खबर सामने आई, बॉलीवुड से जुड़े कई करीबी चेहरे भी उनके घर पहुंचे. डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ इस समारोह में शामिल हुए. वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी अपने दोस्त आमिर खान की शादी का हिस्सा बनने पहुंचे. इसके अलावा अंबानी परिवार के कुछ सदस्य भी आमिर के घर पहुंचे, हालांकि भारी बारिश और रेड अलर्ट के कारण उनके काफिले को कुछ देर के लिए बाधा का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनने को तैयार कपूर खानदान की लाडली, अंशुला कपूर की मेहंदी में रोहन ने मारी धमाकेदार एंट्री, देखें वीडियो

बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियां

मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बावजूद शादी की तैयारियों में कोई रुकावट नहीं आई. 4 जुलाई को सामने आए विजुअल्स में वर्कर्स को आमिर के घर फर्नीचर और कुर्सियां लाते हुए देखा गया था, जिससे साफ था कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं.

आमिर खान की निजी जिंदगी का सफर

गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान दो बार शादी कर चुके हैं. उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं. यह शादी 2002 में खत्म हो गई. इसके बाद आमिर की मुलाकात ‘लगान’ के सेट पर किरण राव से हुई और दोनों ने 2005 में शादी कर ली. इस शादी से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया. हालांकि तलाक के बाद भी आमिर खान अपने दोनों पूर्व पत्नियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं और अक्सर परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं. अब गौरी स्प्रैट के साथ उनकी नई शुरुआत चर्चा का विषय बनी हुई है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

3 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

3 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

20 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

34 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

57 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago