देश

Shraddha Murder Case: मर्डर से पहले श्रद्धा का आफताब से हुआ था झगड़ा, ‘ऑडियो’ सबूत से खुलेगा हत्याकांड का हर राज!

Shraddha Walker Murder Case: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अभी तक सभी को ये बात पता थी कि आफताब (Aftab) श्रद्धा के साथ मारपीट और झगड़ा करता था. पुलिस ने इस बात की पुष्टि की थी. लेकिन अब पुलिस को आरोपी आफताब का एक ऑडियो (Audio) हाथ लगा है. जिसमें वो श्रद्धा से झगड़ा कर रहा है. पुलिस को मिले ऑडियो में अफताब और श्रद्धा के बीच बहस हो रही है. इसी के आधार पर पुलिस अब अंदाजा लगा रही है कि आफताब की तरफ से श्रद्धा को टॉर्चर किया जा रहा था.

खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इन ऑडियो को बड़ा सूबत मान के चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस ऑडियो से हत्याकांड की जांच में ये पता करने में मदद मिलेगी कि कत्ल करने का किया मोटव हो सकता है. साथ ही दिल्ली पुलिस इसी ऑडियो से आफताब (Aftab) की आवाज का मिलान करने के लिए आफताब का वॉयस सेंपल लेगी. बताया जा रहा है कि CBI की सीएफएसएल (CFSL) टीम सोमवार को आफताब का वॉयस सैंपल लेगी.

पुलिस को मिला आफताब और श्रद्धा का वीडियो

दिल्ली पुलिस को ऑडियो के अलावा आफताब और श्रद्धा का एक वीडियो भी मिला है. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. अब पुलिस इस वीडियो के जरिए आफताब की काउंसलिंग कर रही है. वहीं जानकारी के मुताबिक, पुलिस आज आफताब का फेस रिकॉगनाईजेशन टेस्ट की करवा रही है. इससे आफताब की 3D इमेज ली जाएगी. ताकि आफताब बाद में अपनी बात से पलट न जाए की वो वीडियो में नहीं है.

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा डेथ केस को शिंदे सरकार के मंत्री ने बताया लव जिहाद का मामला, जानिए पुलिस ने क्या कहा

हड्डियों का DNA श्रद्धा के पिता के DNA से हुआ था मैच

इससे पहले पुलिस टीम को महरौली के जंगलों से जो शव के टुकड़े मिले थे, उनका डीएनए (DNA) श्रद्धा के पिता से मैच कर गया था. सीएफएसएल (CFSL) की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी. तब दिल्ली पुलिस सागर प्रीत हुड्डा ने बताया था कि पुलिस को CFSL लोधी रोड से DNA की रिपोर्ट मिल गई है. रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में है, पॉलीग्राफी टेस्ट की भी रिपोर्ट मिल गई है इसके आधार पर आगे की जांच होगी. इस डीएनए रिपोर्ट के सबूत के तौर पर पुलिस के लिए आरोपी आफताब सजा दिलाने में आसानी होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

1 hour ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago