देश

Shraddha Murder Case: आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का अफसोस नहीं, पॉलीग्राफी टेस्ट में कुबूला अपना जुर्म

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट(Polygraph Test) पूरा हो गया है और इसमें बेहद ही अहम जानकारी सामने आई है. आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आफताब ने कहा कि उसको श्रद्धा की हत्या करने का कोई भी अफसोस नहीं है. पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है. लेकिन इसके साथ आफताब ने कई अहम बातें कही हैं उसने ये भी बताया कि उसके कई लड़कियों के साथ संबंध थे, इसके अलावा उसने ये भी मान लिया कि उसने ही श्रद्धा के शव के टुकड़े जंगल में फेंके थे.

आफताब का ये 5वां पॉलीग्राफ टेस्ट था, जिसमें उसने ये बातें कबूली हैं. अब आफताब का और कोई पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं होगा. लेकिन आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट किया जाएगा. आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट जल्द पुलिस को सौंप दी जाएगी. जिसके बाद पुलिस को केस सुलझाने में काफी मदद हो जाएगी. बता दें कोर्ट ने पहले ही नार्को टेस्ट (Narco Test) करने की परमीशन दे दी है.

आफताब के सनसनीखेज खुलासे

पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने अपने बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए है. एक अखबार की खबरे के मुताबिक उसने ये बात कही ‘उसे फांसी की सजा मिल भी जाए तो भी कोई गम नहीं, क्योंकि जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी’. आफताब ने ये भी बताया कि उसके कई और हिंदू लड़कियों से भी संबंध थे. बता दें कि इससे पहले इस बात का भी खुलासा हुआ था कि आफताब से श्रद्धा ब्रेकअप करना चाहती थी, लेकिन आफताब को ये बात पसंद नहीं आई.

ये भी पढ़ें-  Delhi: श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के बुलाई गई थी ‘बेटी बचाओ महापंचायत’, मच पर ही महिला ने की शख्स की पिटाई, दनादन मुंह पर बरसाई 6 चप्पलें

आफताब काफी से समय से श्रद्धा के साथ मारपीट करता आ रहा था. जिससे श्रद्धा काफी परेशान हो गई थी. फिर श्रद्धा ने आफताब से ब्रेकअप करने की बात कही. लेकिन ये बात आफताब को पसंद नहीं थी. खबरों के मुताबिक श्रद्धा ने मई के महीने में ही ब्रेकअप करने की सोची थी. जिसके चलते दोनों के बीच विवाद भी होता था. जिसके बाद आफताब ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पूछताछ में आफताब ने ये भी बताया था कि श्रद्धा बारबार उस पर शादी का दबाव डाल रही थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

8 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

8 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

26 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

37 minutes ago

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

55 minutes ago