Shravan Shivratri 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था के लिए खास माना जाता है. मंगलवार को श्रावण शिवरात्रि के मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं और पूजा-अर्चना के साथ सुख-शांति की कामना कर रहे हैं. इस पावन अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई देते हुए भगवान शिव से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की. उन्होंने लिखा, “सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान शिव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूं. हर हर महादेव!”
सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान शिव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव! pic.twitter.com/EsEXvPFvOp
— Amit Shah (@AmitShah) August 11, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी श्रावण शिवरात्रि पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना इंसान को संयम, सत्य और कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. उन्होंने देश और समाज में सुख, शांति और प्रगति की भावना मजबूत होने की कामना की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवभक्तों और प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की बधाई दी. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बनाए रखने की प्रार्थना की.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रावण शिवरात्रि को श्रद्धा, साधना और आत्मिक शुद्धि का विशेष पर्व बताया. उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और लोगों के जीवन में खुशहाली आए.
ये भी पढ़ें: ‘विवेक, संयम, पराक्रम और दान…’ पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, जानें अर्थ
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ‘ओम नमः शिवाय’ के साथ प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा जिले के हंडिया स्थित श्री रिद्वनाथ मंदिर में विराजमान महादेव की कृपा से सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…