Kanwar Yatra 2026: मेरठ/ हरीश शर्मा: कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में शिवभक्ति के साथ सेवा का भी अलग रंग देखने को मिल रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर (Somendra Tomar) सेवा शिविर में पहुंचे तो उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने वहां मौजूद कांवड़ियों से मुलाकात करने के साथ सेवा कार्यों में भी हिस्सा लिया. मंत्री कुछ देर के लिए सेवादार की भूमिका में नजर आए और उन्होंने खुद कड़ाही संभालकर कचौरियां तलीं.
सेवा शिविर में मंत्री को कचौरी तलते देखकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह दिखाई दिया. उन्होंने भोजन तैयार करने में जुटे लोगों के साथ समय बिताया और इसके बाद शिवभक्तों को अपने हाथों से भोजन भी कराया. आम तौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आने वाले मंत्री का यह सहज अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. कचौरी तलने और कांवड़ियों को भोजन कराने के दौरान बनाए गए वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
इस दौरान सोमेंद्र तोमर ने कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली. उन्होंने यह भी जाना कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, चिकित्सा और आराम जैसी सुविधाएं किस तरह मिल रही हैं. सेवा शिविरों में व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने मौजूद लोगों से जानकारी ली.
मंत्री ने इस मौके पर अपनी आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वह बचपन से ही भोले बाबा के भक्त रहे हैं. उनके मुताबिक, शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए विशेष सौभाग्य की बात है. उन्होंने अपने ग्रामीण पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में अलग-अलग तरह के काम करने का अनुभव रहा है, लेकिन कांवड़ियों की सेवा का यह अवसर खास है.
ये भी पढ़ें: Sawan 2026: 11 क्विंटल चावल और फूलों से सजा बाबा गरीबनाथ का दरबार, महाशृंगार देखने उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
मेरठ और आसपास के इलाकों में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सेवा शिविर लगाए गए हैं. इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पानी के अलावा चिकित्सा सहायता तथा विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन की ओर से भी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मंत्री सोमेंद्र तोमर का सेवा शिविर में पहुंचकर स्वयं भोजन तैयार करने में हाथ बंटाना इसी सेवा भावना की तस्वीर पेश करता है. कांवड़ यात्रा के दौरान उनका यह वीडियो अब स्थानीय स्तर पर चर्चा में बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…