देश

Siddharth Nagar: भरी क्लास में नाबालिग छात्र-छात्रा ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प, DIOS ने बिठाई जांच

-सद्दाम खान

Siddharth Nagar: शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें करीब 14-15 साल के नाबालिग छात्र-छात्राएं अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि ये छात्र-छात्राएं क्लास में अन्य विद्यार्थियों के सामने बैठकर ऐसी हरकत कर रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने जांच कराने की बात कही है और दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का फोन कई बार लगाए जाने के बाद भी स्विच ऑफ बताता रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, एक छात्रा बेंच पर बैठी हुई है और छात्र पीछे से गले में हाथ डालकर पीछे से खड़ा है और अश्लील हरकत कर रहा है. दोनों की हरकत के दौरान कक्षा विद्यार्थियों से भरी हुई है और अन्य छात्र-छात्राएं अश्लील हरकत करते हुए इन दोनो को देख रहे हैं, लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की. इसी दौरान किसी स्टुडेंट ने दोनों की इस हरकत का चुपके से वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के एक मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है. इसके वायरल होने के बाद विद्यालय के पठन-पाठन और संस्कार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के दिन का है.

ये भी पढ़ें- RJD On Mohan Bhagwat: सरकार से जातिगत जनगणना के लिए कहें मोहन भागवत, संघ प्रमुख के बयान पर RJD का पलटवार

क्या बोले अधिकारी

इस वीडियो को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि उनको वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कुछ बच्चे स्कूल की छवि खराब कर रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद इस पर नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

3 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

21 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

29 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

42 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago