देश

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की लड़ाई, एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश में कांग्रेस!

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर सियासी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है. जालना में एक सितंबर को भड़की हिंसा के बाद सूबे की राजनीति गरमाई हुई है. मराठा समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है और इसी की मांग करने वाले हजारों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद हिंसा भड़क उठी थी. वहीं अब कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा.

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने  कहा कि यदि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में राज्य और केंद्र की सत्ता में आती है, तो वह कोटा पर 50 प्रतिशत की सीमा बढ़ाकर मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करेगी. नाना पटोले ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने के लिए जाति आधारित जनगणना ही एकमात्र विकल्प है. इस बयान से समझा जा सकता है कि नाना पटोले एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. साथ ही मराठा आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है.

नाना पटोले ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट रुख अपनाया है. अगर हमारी पार्टी राज्य और केंद्र की सत्ता में आती है, तो हमारा रुख अन्य समुदायों के आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना 50 प्रतिशत की सीमा बढ़ाकर मराठा समुदाय को आरक्षण देने का होगा. कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सभी पिछड़ी जातियों के लोगों को भी मुख्यधारा में लाएगी.”

जाति आधारित जनगणना पर क्या कहा

मराठा आरक्षण मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पटोले ने कहा, “आरक्षण प्रदान करने और समाज के सभी वर्गों को न्याय की खातिर स्थायी समाधान के लिए जाति आधारित जनगणना ही एकमात्र विकल्प है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने इस मुद्दे पर काम किया था और 2011 में जनगणना की गई थी.”

ये भी पढ़ें: Ghosi Bypolls 2023: घोसी उपचुनाव में कौन होगा ‘X-फैक्टर’?

उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद जाति-आधारित जनगणना को आगे नहीं बढ़ाया, जिसका मतलब है कि भाजपा ने उस जनगणना को स्वीकार नहीं किया. बता दें कि जाति-आधारित जनगणना का मुद्दा भी इस वक्त सुर्खियों में है. बिहार के बाद यूपी में भी जाति-आधारित जनगणना की मांग उठने लगी है.

बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 2014 के चुनावों के दौरान वादा किया था कि यदि बीजेपी राज्य और केंद्र में सत्ता में आती है तो मराठों को आरक्षण देगी. उन्होंने धंगर (चरवाहा) समुदाय को भी आरक्षण देने का वादा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अब ओबीसी बनाम मराठा मुद्दा उठा रही है. वे महाराष्ट्र में वही करने की कोशिश कर रहे हैं जो उन्होंने मणिपुर में किया.

पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सत्तारूढ़ दल के जाल में नहीं फंसेंगे और राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे. उन्होंने दावा किया कि भाजपा जाति आधारित जनगणना के खिलाफ है और वे कभी आरक्षण नहीं दे पाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

31 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

32 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

42 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

60 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago