Aadhaar Update
Aadhaar Update: यूआईडीएआई ने आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर से तीन महीने बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दी है. इससे आमजनों को बड़ी राहत मिली है. अब आप अपना आधार कार्ड 14 दिसंबर तक अपडेट करा पाएंगे. आधिकारिक बयान में यूआईडीएआई ने कहा, “ज्यादा से ज्यादा लोगों को आधार में अपने दस्तावेज़ को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, 14 सितंबर तक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से आधार में अपने दस्तावेज़ को मुफ्त में अपडेट करने का इंतजाम किया गया है.
बताया गया है कि लोगों को इस सुविधा को तीन महीनों के लिए, यानी 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके अनुसार, दस्तावेज़ अपडेट की सुविधा myAadhaar पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क जारी रहेगी. UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड होल्डरों को नई जानकारी अपडेट करने के लिए कहा है. यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार, “जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें. इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करें.” इसके अलावा, विवाह या मृत्यु के मामले में रिश्तेदारों का नाम, पता दिया जा सकता है.
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…