देश

Bharat Jodo Yatra: ‘योगी के प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत?’- चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ तो बोले जयराम रमेश

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभी अपने यूपी के पड़ाव पर है. इस दौरान प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. वहीं कल (बुधवार) को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmbhoomi Teerth) के सचिव चंपत राय (Champat rai) ने राहुल गांधी ने तारीफ की थी. जिसके जवाब में कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि क्या यह उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का संकेत है ?

वहीं पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया,” अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत में लिखे गए पत्र और चंपत राय जैसे VHP नेताओं की राहुल गांधी की तारीफ के बाद आज बागपत के बरौली में BJP कार्यालय से उत्साह के साथ हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन किया गया. वहीं उन्होंने आगे लिखते हुए सवाल किया योगी के प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत ?

‘देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं’

वहीं, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा, “देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं उसके इस कदम की सराहना करता हूं.” राय ने कहा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मैं आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ) का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की निंदा नहीं करता.”

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 12 साल पहले जिस दलित परिवार के घर खाया था खाना, उसी घर के युवक से हुई मुलाकात

‘एक 50 साल का युवक खराब मौसम में पदयात्रा कर रहा है’

बुधवार को महासचिव चंपत राय भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उतर आए. उन्होंने कहा था कि यह तारीफ की बात है कि एक युवक इतनी ठंड में चल रहा है. इसमें गलत क्या है? किसने इसकी आलोचना की है ? उन्होंने कहा, ”एक नौजवान इसे समझने की कोशिश में देश भर में घूम रहा है, इसकी सराहना की जानी चाहिए. एक 50 साल का युवक इस मौसम में 3,000 किमी चल रहा है. हम केवल प्रयास की सराहना कर सकते हैं”. उन्होंने कहा ”भगवान श्री राम उनकी बुद्धि में वही प्रेरणा दें जिससे राष्ट्र एक और समर्थ बना रहे. राय ने मीडिया को देश को समझने के लिए पदयात्रा करने की भी सलाह दी.”

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago