देश

कौन है कश्मीरी मूल का एजाज अहमद अहंगर? जिसे गृह मंत्रालय ने घोषित किया आतंकी

Ejaz Ahmed Ahangar: गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एजाज अहमद अहंगर को भारत में इस्लामिक स्टेट (IS) भर्ती का प्रमुख नियुक्त किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (ISJK) के भर्ती प्रमुख एजाज अहमद अहंगर को आतंकी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय ने एजाज अहमद अहंगर को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया है. एजाज अहमद अहंगर का अल-कायदा और अन्य आतंकी संगठनों से भी ताल्लुक रहा है.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सरकार ने यूएपीए अधिनियम 1967 की धारा 35 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए एजाज अहमद अहंगर उर्फ अबू उस्मान अल-कश्मीरी को आतंकी घोषित किया है. मंत्रालय ने बताया कि एजाज अहमद अहंगर का जन्म 1974 में नवाकदल, श्रीनगर में हुआ और वर्तमान में अफगानिस्तान में रह रहा है.

एजाज अहमद अहंगर इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजे) का भर्ती प्रमुख है. वह भारत में इस्लामिक स्टेट की शुरुआत करने की फिराक में है. उसके अल-कायदा और कई आतंकी संगठनों से भी संबंध रहे हैं. वह भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) चैनल को शुरू करने के इरादे से काम कर रहा है. एजाज अहमद अहंगर कश्मीर को आतंकवाद की ओर झोंकने में लगा हुआ है और उसने अपने कश्मीर आधारित तंत्र में शामिल करने के लिए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया आरंभ की है.

गृह मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एजाज अहमद अहंगर को भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) भर्ती का प्रमुख नियुक्त किया गया है और वह ऑन-लाइन भारत-केंद्रित आईएसआईएस दुष्प्रचार पत्रिका प्रारंभ करने में सहायक रहा है. वह जम्मू-कश्मीर में दो दशकों से अधिक समय से वॉन्टेड आतंकी है और उसने कई आतंकवादी संगठनों के साथ एक चैनल बनाकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. जम्मू-कश्मीर कई दशकों से आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Amazon Layoff: 18,000 कर्मचारियों को निकालेगी ऐमजॉन, 6 फीसदी वर्क फोर्स में कटौती

यहां आए दिन आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ होती रही है. हाल ही में सेना ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आंतकवादियों को मार गिराया. इन तीनों आतंकियों में से 2 आतंकवादियों की पहचान कर ली गई थी. एक आतंकी की पहचान शोपियां के लतीफ लोन के रूप में हुई. जबकि, दूसरे की पहचान अनंतनाग के उमर नजीर के रूप में हुई थी. आतंकी लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या में शामिल था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago