देश

Sikar News: खाटूश्याम जी रेलवे स्टेशन जल्द होगा शुरू, सीकर में बनेगी पिट लाइन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगात

Sikar News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को सीकर प्रवास पर रहे. बीकानेर से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई रेल सेवा से यात्रा करते हुए वे सीकर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीकर की जनता ने उन्हें जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ स्वीकार किया है, उससे उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है. उन्होंने बताया कि राजस्थान में रेलवे के क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा कई नई परियोजनाएं जल्द शुरू होने वाली हैं.

रेल मंत्री ने सीकर के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी कीं है. सबसे बड़ी घोषणा सीकर रेलवे स्टेशन पर नई पिट लाइन के निर्माण की रही. उन्होंने बताया कि पिट लाइन बनने से ट्रेनों की मरम्मत, रखरखाव और गहन सफाई का कार्य स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा. इसके लिए एक विशेष ट्रैक बनाया जाएगा, जिसके बीच में लंबा गड्ढा (पिट) होगा. इससे तकनीकी कर्मचारी ट्रेनों के पहियों, ब्रेक सिस्टम और नीचे के हिस्सों की आसानी से जांच कर सकेंगे. वर्तमान में ऐसे कार्यों के लिए ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर भेजना पड़ता है, लेकिन नई पिट लाइन बनने के बाद यह सुविधा सीकर में ही उपलब्ध हो जाएगी.

सीकर से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सीकर अब शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है और बड़ी संख्या में यहां के युवा भारतीय सेनाओं में सेवाएं दे रहे हैं. ऐसे में रेलवे सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र की आवश्यकता बन गया है. उन्होंने कहा कि पिट लाइन विकसित होने के बाद सीकर से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पूरे शेखावाटी क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी.

ये भी पढ़ें- एनआईए कोर्ट ने गैंगस्टर विशाल पचार को भगोड़ा घोषित किया, पोस्टर और ढोल से हुआ ऐलान

खाटूश्याम जी रेलवे स्टेशन जल्द होगा शुरू

रेल मंत्री ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटूश्यामजी तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन (खाटूश्याम जी) का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्थल का निरीक्षण करेंगे और प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो. इसके अलावा सीकर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर पर भी तेजी से काम करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा शेखावाटी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी.

राजस्थान से भारत एक्सप्रेस के लिए राहुल टांक की रिपोर्ट

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

22 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago