देश

सिंगरौली में टला बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस दलदल में पलटी, ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान

Singrauli School Bus Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी भी पेरेंट्स की रूह कांप जाएगी. जिले के माडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोयलखुथ गांव में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दलदल में जा लुढ़की. गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, वरना एक बड़ा अनर्थ हो सकता था.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के वक्त सविता सरस्वती पब्लिक स्कूल की इस बस में कई मासूम बच्चे सवार थे. जैसे ही बस दलदल में पलटी, अंदर बैठे बच्चों की चीख-पुकार गूंज उठी. अचानक हुए इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया. आसपास के खेतों और घरों में मौजूद ग्रामीण तुरंत अपनी जान जोखिम में डालकर मौके की तरफ दौड़े.

ग्रामीणों ने दिखाई देवदूत जैसी फुर्ती

हादसा इतना भयानक था कि अगर स्थानीय लोग थोड़ी सी भी देर करते, तो हालात संभल नहीं पाते. बिना एक पल गंवाए ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और बस की खिड़कियों के शीशे व रास्तों से एक-एक करके सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चों के बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों ने चैन की सांस ली. कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई बच्चों की सलामती की दुआ मांग रहा था.

ये भी पढे़ं- युवक की मौत पर भड़क उठा पटना! पुलिस पर पथराव, 10 वाहन फूंके; कैसे बेकाबू हो गई भीड़?

ड्राइवर की लापरवाही

शुरुआती चश्मदीदों का कहना है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही और लचर ड्राइविंग की वजह से हुआ है, हालांकि पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी. इस घटना के बाद से इलाके के अभिभावकों और आम लोगों में भारी गुस्सा है. लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों की जान के साथ इस तरह खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? पेरेंट्स ने अब मांग उठाई है कि स्कूल बसों की फिटनेस समय-समय पर चेकिंग और ड्राइवरों के लाइसेंस की कड़ी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही की वजह से किसी मासूम की जिंदगी खतरे में न पड़े.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

7 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

10 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

23 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

42 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

54 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago