देश

सिंगरौली में मुर्दे की जंग! 6 महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रही महिला; कैसे हुआ अंधेर?

Singrauli Dead Alive Case: सरकारी रिकॉर्ड में हुई एक लिपिकीय गलती ने एक जिंदा महिला को ही मृत घोषित कर दिया. मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का है, जहां सरई नगर परिषद के कोनी गांव की रहने वाली सीता बसोर पिछले छह महीने से खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं. रिकॉर्ड में मृत दर्ज होने के कारण उनका समग्र आईडी रिकॉर्ड हटा दिया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ भी बंद हो गया.

पति की मौत के बाद शुरू हुई परेशानी

सीता बसोर के मुताबिक, उनके पति का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका है. पति की मृत्यु के बाद वह किसी तरह अपना जीवन चला रही थीं और सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सहायता उनके लिए बेहद जरूरी थी. लेकिन करीब छह महीने पहले अचानक उनका राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ बंद हो गया. जब उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित कार्यालयों से ली तो उन्हें बताया गया कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें भी मृत दिखाया गया है. इसी वजह से उनका समग्र आईडी रिकॉर्ड निष्क्रिय कर दिया गया और योजनाओं का लाभ रोक दिया गया.

जिंदा होने का सबूत लेकर भटक रही महिला

सीता का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों के पास जाकर अपनी समस्या बता चुकी हैं. उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि रिकॉर्ड में हुई गलती को जल्द सुधारा जाए और उन्हें दोबारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए. पीड़िता का आरोप है कि कई बार उनकी समस्या को गंभीरता से सुनने के बजाय उनका मजाक बनाया जाता है. एक जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत साबित कर दिए जाने से उन्हें आर्थिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: CJP के बाद अब कौन? दिल्ली के जंतर- मंतर पर फिर भड़की धरने की आग

छह महीने की परेशानी का जिम्मेदार कौन?

इस मामले ने सरकारी रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक छोटी सी लिपिकीय गलती ने एक गरीब महिला को महीनों तक परेशान कर दिया. अब बड़ा सवाल यह है कि सीता बसोर को छह महीने तक राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित रहने का नुकसान कौन पूरा करेगा? प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगत रही इस महिला को कब तक अपने जिंदा होने का प्रमाण देना पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी. फिलहाल सीता को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द उनकी समस्या का समाधान करेगा और सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें फिर से जिंदा दर्ज किया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago