देश

Sitapur News: बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को बंधक बनाकर 20 लाख लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना अटरिया इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर को निशाना बनाते हुए उनकी पत्नी को असलहे के दम पर बंधक बनाकर नगदी समेत 20 लाख का माल लूट ले गए. रविवार सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है.

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के नईगढ़ी धरावा निवासी राजेंद्र सिंह इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं. उनके तीन बेटे हैं जो लखनऊ में रहते हैं. राजेंद्र अपनी पत्नी शीला सिंह के साथ गांव में बने मकान में रहते हैं. शनिवार रात बदमाशों ने इनके मकान पर धावा बोल दिया. घर के पीछे की ओर से बदमाशों ने प्रवेश किया और कमरे में सो रही उनकी पत्नी शीला सिंह को असलहे के बल पर बंधक बना लिया. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने उनको जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया.

पढ़ें ये भी –Lucknow: संदिग्ध हालात में फौजी की पत्नी झुलसी, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे, इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी. बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब तीन लाख रुपए नगद, बर्तन और कपड़े समेत करीब 20 लाख रुपए का माल पार कर दिया. एक घंटे तक बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर रखा और वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए. पीड़ित महिला ने बताया कि तीन बदमाशों ने उसको बंधक बनाया था जिसके बाद वह एक बाइक पर सवार होकर सभी भाग गए.

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और जांच पड़ताल करनी शुरु कर दी. जांच में पाया गया की बाइक के पहियों के निशान कुछ दूरी तक पाए गए हैं. साथ ही घर से कुछ दूर खाली बक्से भी पड़े हुए मिले. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादवेंद्र यादव पहुंचे. सीओ ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. बदमाशों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है. पीड़ित के मुताबिक बदमाश चेहरा ढके हुए थे और 7 से 8 लोग थे. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 minute ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

10 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

26 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago