देश

पहाड़ों का सफर अब ‘नो टेंशन’! मोदी सरकार की नई स्लोप पॉलिसी से रुकेगा भूस्खलन, बचेंगी हजारों जिंदगियां

Slope First Policy India: पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर सफर करना अब आसान और सुरक्षित होगा. केंद्र की मोदी सरकार ने हिमालयी और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण को लेकर पुरानी प्रक्रिया को बदलने के लिए नई ‘स्लोप फर्स्ट पॉलिसी’ लागू कर दी है. इस नई नीति के तहत अब किसी भी पहाड़ों में सड़क निर्माण करने या पहाड़ काटने से पहले ढलान को स्थिर करना जरूरी होगा.

इस समय पहाड़ों में अगर रोड बनाया जाता है तो पहले सड़क का निर्माण किया जाता है और उसके बाद सुरक्षा काम जैसे रिटेनिंग वॉल या ब्रेस्ट वॉल बनाया जाता है. जिसके चलते पहाड़ की नींव कमजोर हो जाती है और बारिश के समय में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है.

ऐसे में अब मोदी सरकार की नई नीति पहाड़ों में रोड निर्माण को और सुरक्षित और सफर को आसान बनायेगी. परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नई नीति में सड़क से पहले ढलानों को आधुनिक तकनीकों जैसे रॉक बोल्टिंग, शॉट क्रीटिंग और जियो-ग्रिड के माध्यम से सुरक्षित करना होगा. इसके अलावा ड्रोन और सेंसर के जरिये इसकी निगरानी करनी पड़ेगी कि कहीं पहाड़ की नींव कमजोर तो नहीं हो रही है.

नई नीति के तहत ये नियम अनिवार्य होंगे-

  • स्लोप ट्रीटमेंट सर्टिफिकेट के बिना किसी भी ढलान से जुड़ी परियोजना की शुरुआत नहीं की जा सकेगी.
  • ड्रोन और सेंसर की मदद से ढलानों की स्थिरता पर लगातार नजर रखी जाएगी.
  • मानसून आने से पहले सभी ढलानों पर रॉक बोल्टिंग का काम पूरा किया जाएगा.
  • मिट्टी के कटाव और पत्थर गिरने के जोखिम को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

80 प्रतिशत कम हो जाएगा भूस्खलन का खतरा

सरकार का मानना है कि इस नई नीति के लागू होने से पहाड़ी इलाकों में होने वाले भूस्खलन के मामलों में 80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. इसकी वजह से सड़क हादसों में भी गिरावट आएगी.

पहाड़ों पर सड़क बनाना पहले सिविल इंजीनियरिंग नहीं बल्कि जियो-टेक्निकल इंजीनियरिंग का विषय है. सरकार की ‘स्लोप फर्स्ट पॉलिसी’ से ना सिर्फ पहाड़ों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि सड़क भी टिकाऊ और मजबूत रहेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टेरी और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ समझौता किया है. जो पहाड़ी इलाकों में सभी परियोजनाओं की जांच करेंगे.

हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ रही दुर्घटनाएं

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में खासतौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर इलाकों में सड़क हादसों और भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले कुछ वर्षों में हिमालयी क्षेत्रों में भारी नुकसान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- पलक झपकते ही बिछ गई लाशें! धनबाद में कोयले की गाद में दफन हुई मजदूरों की जिंदगी, 4 शव बरामद, कई अब भी दबे

लगभग 1,200 नए लैंडस्लाइड जोन सामने आ चुके हैं. भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर हुए हादसों में 3,500 से ज्यादा लोगों की जान गई है. वहीं सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और उनकी मरम्मत पर सरकार को करीब 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

13 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

14 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

29 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

43 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

1 hour ago