देश

UP Politics: “मुलायम सिंह यादव इस वजह से नहीं बन पाए थे पीएम”, रामगोपाल यादव ने बताया उस दिन क्या हुआ था

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने अपनी मेहनत और जूनून के बल पर देश की राजनीति में अपना एक अलग स्थान बनाया था. उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा था. बावजूद इसके वह दो बार देश के प्रधानमंत्री बनने से चूक गए.  इस बात को लेकर सपा खेमे के लोगों में हमेशा टीस दिखाई दे ही जाती है. ताजा बयान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा सांसद रामगोपाल यादव की ओर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि मुलायम सिंह पीएम क्यों नहीं बन पाए थे?

मैं खुद फैसले के दिन वहां मौजूद था: राम गोपाल यादव

सैफई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात का जिक्र करते हुए राम गोपाल यादव ने कहा कि जिस दिन ये फैसला होने वाला था वो खुद वहां पर मौजूद थे. वह प्रधानमंत्री न बन पाए, इसको लेकर साजिश की गई थी और उनकी जगह इंद्र कुमार गुजराल को पीएम बना दिया गया था. उन्होंने ये भी दावा किया कि वह सभी घटनाओं के चश्मदीद गवाह हैं. राम गोपाल यादव ने उस दिन का जिक्र करते हुए कहा, “जिस दिन प्रधानमंत्री का फैसला होने वाला था. सारी रात आंध्र प्रदेश भवन में मीटिंग चली. उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह वहां नहीं गए तो मैं ही वहां गया था. सुरजीत साहब ने सुबह चार बजे नेताजी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर कहा था कि नब्बे फीसद लोग मुलायम सिंह यादव के पक्ष में हैं, फाइनल हो गया है. सुबह नायडू राष्ट्रपति को लिखकर दे आएंगे कि मुलायम सिंह यूनाइटेड फ्रंट के नेता होंगे और अगले दिन उनकी प्रधानमंत्री पद की शपथ हो जाएगी. राम गोपाल यादव ने आगे बताया कि फिर ऐसी तिकड़म चली कि सुरजीत रूस चले गए. जबकि उनसे मैंने कहा आप कल चले जाओ, तो वो बोले कि नहीं वहां जाना जरूरी है. अगर सुरजीत मास्को न गए होते तो नेताजी ही प्रधानमंत्री बने होते.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘सपा का सत्ता में आने का भविष्य नहीं’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा- कई ज्योतिषियों ने बताया…

अखिलेश यादव को पीएम बनाएं

राम गोपाल यादव ने कहा, “ये बहुत बड़ी साजिश थी कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री न बनने पाएं. तब एक आदमी (इंद्र कुमार गुजराल) जिसे वो समझते थे कि कम्युनिस्ट है, उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया था. उन्होंने कहा कि ये असल बात थी, जो मैंने आपको बताई, क्योंकि मैं सारे घटनाक्रम का चश्मदीद गवाह हूं. इसलिए वो पीएम नहीं बन पाएं. राम गोपाल ने कहा कि कई बार जब आप लोग नेताजी को प्रधानमंत्री बनाने का नारा लगाते थे तो एक बार उन्होंने गुस्से में मुझे कह भी दिया था कि ये पांच और दस एमपी बनाएंगे और मुझे प्रधानमंत्री बना लेंगे.” राम गोपाल ने आगे कहा कि हां यूपी 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर आपकी पार्टी 40 सीटें जीतती है तो हम कह सकते हैं कि अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाइए, नहीं तो कोई दूसरा पीएम बनेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago