देश

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मंदिर में पीएम मोदी ने देखा भव्य ड्रोन शो, शौर्य यात्रा में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शिरकत कर देश की सांस्कृतिक विरासत को नमन किया. मंदिर में पूजा-अर्चना और ‘ओम’ जाप के बाद उन्होंने आधुनिक तकनीक और प्राचीन आस्था के अद्भुत संगम वाले ड्रोन शो का आनंद लिया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें मंदिर के बुनियादी ढांचे को और आधुनिक बनाने पर चर्चा हुई. रविवार को वह उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘शौर्य यात्रा’ में भी भाग लेंगे जिन्होंने मंदिर की रक्षा में अपने प्राण त्यागे थे.

आधुनिक टेक्नोलॉजी ने किया मंत्रमुग्ध- PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ड्रोन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ड्रोन शो देखते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर कर पीएम मोदी ने लिखा है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला. इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया.

उन्होंने आगे लिखा कि सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दे रहा है.

तीर्थयात्रा को यादगार बनाने के तरीकों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “सोमनाथ में मैंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की एक मीटिंग की अध्यक्षता की. हमने मंदिर परिसर में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं और सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और भी यादगार बनाने के तरीकों पर चर्चा की.”

“स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश सन् 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हजार साल पूरे होने पर एक साथ आया है. गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं.”

पीएम मोदी रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. यह एक औपचारिक शोभायात्रा है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है.

ये भी पढ़ें: “घोटालेबाज जेल जाते हैं, भारत रत्न के हकदार नहीं”: लालू यादव पर बीजेपी नेता सिग्रीवाल का तीखा पलटवार

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

8 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago