सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मंदिर में पीएम मोदी ने देखा भव्य ड्रोन शो, शौर्य यात्रा में भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान सोमनाथ मंदिर में पूजा की और एक भव्य ड्रोन शो देखा. उन्होंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा की और सन् 1026 के हमले के हजार साल पूरे होने पर इसे सभ्यता की हिम्मत का प्रतीक बताया.





