Shashi Tharoor On Sonam Wangchuk
Shashi Tharoor On Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल बुधवार को 18वें दिन भी जारी रही. उनके आंदोलन को अब राजनीति के साथ-साथ फिल्म जगत से भी समर्थन मिल रहा है. कई बॉलीवुड हस्तियों के बाद फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है.
अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से जुड़ी कई स्टोरी साझा कीं. उन्होंने आंदोलन को लेकर एक पोस्ट भी लिखा और पूरे मामले पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि वह युवाओं से एक नेता या सांसद के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में बात कर रहे हैं, जो देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है.
An Open Letter to the Jantar Mantar protestors:
My dear young friends,
I address you today not as a politician or an MP, but as someone deeply troubled by what is happening to your generation of young Indians.
This is personal for me. I was born to a middle-class family: my…
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 15, 2026
थरूर ने अपने परिवार और संघर्ष के दिनों का जिक्र करते हुए लिखा कि उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता एक अखबार में नौकरी करते थे और मां गृहिणी थीं. परिवार की एकमात्र आय में तीन बच्चों की पढ़ाई होती थी.
उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों के लिए योग्यता केवल एक नारा नहीं होती. छात्रवृत्ति, निष्पक्ष परीक्षा और ईमानदार परिणाम ही आगे बढ़ने का रास्ता होते हैं.
शशि थरूर ने इसी पोस्ट में आगे सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की भावुक अपील की.
उन्होंने लिखा,
सोनम वांगचुक जी से मेरी दिल से अपील है कि कृपया अपना अनशन समाप्त करें. आपने देश की अंतरात्मा को जगा दिया है और उपवास का उद्देश्य भी यही होता है. आगे की लंबी लड़ाई के लिए भारत को आपकी आवाज की जरूरत है.
कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 20 जून से चल रहा है. सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और इसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की.
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. आंदोलन से जुड़े लोगों का आरोप है कि युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों पर सरकार उचित जवाब नहीं दे रही है.
ये भी पढ़ें- Taslima Nasreen: कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं यह लेखिका बरसों बाद लौटेंगी वापस, बंगाल में गरमाई सियासत
सीजेपी ने घोषणा की है कि 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे. आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि यह मार्च बिना किसी हिंसा के किया जाएगा और इसके जरिए सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…