देश

आखिर अब क्या करेंगी सोनम वागचुक की पत्नी? पति से मुलाकात के बाद खोले पत्ते

Sonam Wangchuk Wife Geetanjali: NSA के तहत जोधपुर जेल की सलाखों के पीछे सोनम वांगचुक आखिरकार अपनी पत्नी गीतांजलि से मिल पाए. यह मुलाकात, गिरफ्तारी के बाद पहली थी. यह सिर्फ एक भावनात्मक भेंट नहीं बल्कि आगे की कानूनी लड़ाई का रोडमैप तैयार करने के लिए थी. गीतांजलि ने बाहर आकर न केवल वांगचुक के अटूट हौसले की खबर दी, बल्कि यह भी ऐलान किया कि उन्हें हिरासत के आदेश की कॉपी मिल गई है. वही कॉपी जिसके लिए उनके वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में जोरदार जिरह की थी. अब यह कानूनी दस्तावेज के जरिए वह अपनी कानूनी लड़ाई को और आगे बढ़ाएंगी.

मुलाकात के बाद गीतांजलि का बयान (Geetanjali Wangchuk Meet Sonam Wangchuk)

गीतांजलि ने बताया कि सोनम का हौसला अभी भी मजबूत है और वे लद्दाख के हित में काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वांगचुक की रिहाई के लिए याचिका दायर की है, जिस पर 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी. गीतांजलि ने कहा आज सोनम वांगचुक से मुलाकात हुई और हमें हिरासत में लिए जाने के आदेश की कॉपी मिल गई है, जिसे हम अदालत में चुनौती देंगे. सोनम वांगचुक का जज्बा कमजोर नहीं हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई

वांगचुक को 26 सितंबर को लेह पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में जोधपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद लद्दाख और देशभर में उनके समर्थन में प्रदर्शन हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को सोनम वांगचुक (Supreme Court On Sonam Wangchuk NSA) की रिहाई के संबंध में नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूछा है कि क्यों सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा नहीं किया जा सकता, जिन्हें रासुका के तहत जेल में बंद किया गया है.

ये भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की मौत हादसा या कत्ल? भाई DSP संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी से खुला नया चैप्टर

कानूनी जंग के लिए तैयार टीम सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk Team)

सोनम वांगचुक को उसी हिंसा के संदर्भ में जेल में डाला गया था जो 24 सितंबर को लद्दाख में भड़की थी और जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. साथ ही भाजपा दफ्तर को भी फूंका गया था. अब जब पत्नी गीतांजलि, बड़े भाई और कानूनी सलाहकार ने जेल से बाहर आकर अपने ‘हीरो’ का सलाम और ‘जज्बा’ का संदेश लोगों तक पहुंचाया है तो यह स्पष्ट है कि यह कानूनी और राजनीतिक संघर्ष अभी लंबा चलेगा. कपिल सिब्बल की रणनीति और सुप्रीम कोर्ट की सक्रियता के साथ, वांगचुक की टीम रासुका के खिलाफ एक कानूनी जंग की तैयारी में है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

7 seconds ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

13 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

32 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

45 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago