Jammu Kashmir Sopore Police Raid: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने के लिए सोपोर पुलिस ने शुक्रवार को एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े एक बड़े यूएपीए (UAPA) केस के तहत पुलिस ने सोपोर जिले के 15 से अधिक संवेदनशील इलाकों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी से घाटी के देश विरोधी तत्वों में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई सोपोर थाने में दर्ज FIR नंबर 42/2025 (UAPA की धारा 10 और 13) के तहत की गई है. पुलिस ने हवा में तीर चलाने के बजाय पूरी कानूनी तैयारी के साथ कदम आगे बढ़ाया. बाकायदा UAPA कोर्ट से ‘सर्च वारंट’ लिया गया और कार्रवाई को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए छापेमारी के वक्त कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) और स्वतंत्र गवाह भी मौके पर मौजूद रहे.
इन इलाकों में मचा हड़कंप: जमिया कदीम, नसीम बाग, क्रैंकशिवन, तरजू, अमरगढ़, वरपोरा, बोमई और बोइटिंगू समेत सोपोर के 15 से ज्यादा ठिकाने पुलिस के रडार पर रहे.
घंटों चले इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कई बड़ी कामयाबियां लगी हैं. ठिकानों से भारी मात्रा में डिजिटल सबूत और प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया गया है. पुलिस ने इस पूरे सामान को जब्त कर सील कर दिया है और इसकी फॉरेंसिक व कानूनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि इस साहित्य के जरिए घाटी के युवाओं को भड़काने और फंड जुटाने का खेल खेला जा रहा था.
सोपोर पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार फुल एक्शन मोड में है. इससे ठीक पहले 10 मई को पुलिस ने पाकिस्तान और पीओके (PoK) से आतंकी नेटवर्क चलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी माजिद अहमद सोफी उर्फ बिसाती की बांदीपोरा में करीब 20 लाख रुपये की 10 मरला जमीन को कुर्क (जब्त) कर लिया था. शुक्रवार की छापेमारी को भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि आतंकियों की फंडिंग और उनके जमीनी मददगारों (OGWs) को पूरी तरह कुचला जा सके.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं है बल्कि देश विरोधी ताकतों के खिलाफ चल रहे एक लंबे अभियान का हिस्सा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के इस नेटवर्क से जुड़े हर छोटे-बड़े चेहरे को बेनकाब किया जाएगा और आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां या संपत्तियों की जब्ती देखने को मिल सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…