Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सीधे वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है. इसी अनिश्चित माहौल के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. खास बात यह रही कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए.
शुक्रवार, 16 मई को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सोना करीब ₹2,478 तक फिसल गया, यानी इसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली. गिरावट के बाद सोने का वायदा भाव ₹1,59,500 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया.
वहीं चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. चांदी करीब ₹12,000 तक टूट गई और इसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. इसके बाद चांदी का भाव ₹2,79,102 तक पहुंच गया. बाजार में आई इस अचानक कमजोरी ने निवेशकों को भी चौंका दिया.
विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली इस गिरावट की मुख्य वजह रही. पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे. ऐसे में कई निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालना सही समझा, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया.
इसके अलावा वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक फिलहाल काफी सतर्क नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की लीची का सीजन अब होगा और लंबा; NRCL ने विकसित कीं 3 नई किस्में, जुलाई तक मिलेगा स्वाद
इस बीच आयात के आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले रहे हैं. अप्रैल महीने में भारत का सोना आयात करीब 82 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर तक पहुंच गया. वहीं चांदी का आयात भी तेजी से बढ़ा और यह 157 प्रतिशत उछलकर 41.1 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया.
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो सोने का कुल आयात रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. हालांकि मात्रा के हिसाब से सोने की खरीद में हल्की कमी आई है, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण कुल आयात मूल्य बढ़ गया.
बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर की चाल और वैश्विक निवेशकों का रुख आने वाले समय में बाजार की दिशा तय करेगा. ऐसे में निवेशकों को फिलहाल थोड़ा संभलकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एकसप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…