देश

Abu Azmi: ‘लव जिहाद’ शब्द से जिहाद को दूर करें, मैं उनको इस पर कुछ अच्छी किताबें…फडणवीस के लव जिहाद कानून वाले बयान पर अबू आजमी का पलटवार

Abu Azmi: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी (Abu Azmi) ने महाराष्ट के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान का पलटवार किया है. अबू आजमी ने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं लव जिहाद (Love Jihad) से जिहाद को निकाल दिजिए. जिहाद एक बहुत ही सम्मानित शब्द है. मैं इस पर आपको कई किताबें दे सकता हूं.

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि जिहाद कोई लूच्चे, लफंगों जो किसी की बहन-बेटियों से शादी करें और धोखे से करें, ऐसी जगह पर जिहाद को इस्तेमाल करना बहुत बड़ा जुल्म है, जिहाद लफ्ज के साथ. आप जरुर कानून बनाइए. उन्होंने कहा कि मगर मैं आपसे पूछूं कि आज तक आपने किसी मुस्लिम जमात या किसी मुस्लमान से ये सुना क्या कि जाओ हिंदू लड़कियों से शादी करो, और बेटी बचाओं और बहू लाओ के नाम से उनका धर्म परिवर्तन करो और जो ये काम करेगा उसको हम दो लाख रुपए देंगे, आज तक आपने सुना.

आजमी ने फडणवीस पर हमला बोला

अबू आजमी (Abu Azmi) ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं आपको दिखाऊंगा स्टेटमेंट आगरा के अंदर लोग बैठे थे, उनको ले जाकर कहा कि वो लोग हिंदू बन गए. धर्म परिवर्तन इस तरह से बहुत सारी लड़कियों, मुस्लिम लड़कियों को हिंदू बनाया गया, शादी की गई.

अबू आजमी ने कहा कि 18 साल की उम्र के बाद सब आजाद हैं कोई भी कुछ कर सकता है. आप ये कानून बनाइए इससे मैं समझता हूं कि बुहत सारे परिवार को, उनके मां-बाप को खुशी होगी कि वो अगर हिंदू हैं तो उनके घर कोई मुस्लिम लड़की न आने पाए. और अगर वो मुस्लिम है तो उनके घर में हिंदू लड़की न आने पाए. जो उनकी संस्कृति है जो उसका रिवाज है उससे खराब होता है उसे बनाइए.

18 साल के बाद जो आजादी है उसे खत्म कीजिए- आजमी

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के कानून ने 18 साल के बाद लोगों को जो आजादी दी है, उस आजादी को खत्म कीजिए मुझे खुशी होगी. मैं नहीं समझता हूं कि कोई शख्स बहुत खुश होगा कि किसी और धर्म की लड़की को लाकर शादी की जाए. कानून बनाइए, लेकिन ये कानून सिर्फ और सिर्फ मुस्लमानों को लंग करने के लिए नहीं बनना चाहिए.

रातभर होती है पूजा- आजमी

सपा नेता आजमी ने कहा कि आज भी अगर मस्जिद में अगर अजान होती है तो सुबह 6 बजे के पहले और 10 बजे के बाद. फडणवीस साहब मैं आपको एक नहीं लाखों ऐसी मिशालें दूंगा कि जो रात भर कहीं कीर्तन के नाम पर, कहीं किसी और नाम पर रातभर पूजा होती है, लेकिन किसी मुस्लमान ने कभी उसका विरोध नहीं किया.

ये भी पढ़ें : Lucknow: सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर चस्पा कुर्की का नोटिस, FIR दर्ज होने के बाद से हैं फरार, CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा कि धर्म सर्वप्रिय होता है, लोग धर्म के लिए अपनी जान देने को तैयार होते हैं. लेकिन आप लोग मस्जिदों के बाहर, मस्जिदों पर अगर लाउडस्पीकर जोर से बज जाए या सुबह 7-6 से पहले बज जाए तो विरोध करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

1 minute ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

39 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

39 minutes ago