देश

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: मुलायम सिंह को याद कर मंच पर फूट-फूट कर रोए सपा नेता धर्मेंद्र यादव, अखिलेश ने परिवार सहित किया हवन

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सपा संस्थापक मुलायम सिंह (नेताजी) की पहली पुण्यतिथि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई. इस मौके पर सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री व मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी, बच्चों और पूरे परिवार के साथ समाधि स्थल पर हवन-पूजन किया. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में यादव परिवार के साथ ही सपा कार्यकर्ता जुटे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर एक बार फिर मुलायम सिंह को याद कर सपा नेता धर्मेंद्र यादव मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगे.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में आज मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनका पूरा परिवार एक जगह एकत्र हुआ. अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और समाधि स्थल पर पहुंच कर मुलायम सिंह को याद किया. तो वहीं मंच पर बैठे धर्मेद्र यादव अपनी नम आंखों से बार-बार आंसू पोछते हुए दिखाई दिए.

यहां एक बड़ा पंडाल लगा कर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें आप पास के जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस दौरान मुलायम सिंह की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया. तो वहीं अखिलेश यादव ने फेसबुक पर अपने पिता को याद करते हुए लिखा “जो बसते हैं दिल में लोगों के, वो जाकर भी कहीं न जाते हैं.” इसी में आगे लिखा कि, “आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि!” इस मौके पर डिंपल यादव भी अपने बच्चों व पति अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें- Deoria Hatyakand: देवरिया हत्याकांड के चश्मदीद अनमोल दुबे ने मौत को दी मात, जान गंवाने वाले माता पिता को बार-बार पुकार रहा

राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं नेताजी

इस दौरान सपा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेताजी भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे है. उन्होंने वंचित पिछड़े लोगो को लड़ने की ताकत प्रदान की और सत्ता के दरवाजे तक पहुंचाया. आज उनके न होने से लोग उन्हें याद कर रहे हैं.

बहराइच में भी आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

बहराइच में सपा संस्थापक की प्रथम पुण्य तिथि पर सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. जिसमें समाजवादी पार्टी जिले के दर्जनों कार्यकर्ता व पधाधिकारी मौजूद रहे. इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आज हम सब नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए हैं. उन्होंने कहा कि नेताजी जीवन भर गरीबों के लिए पिछड़ों के लिए सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहें.

मैनपुरी में भी मनाई गई पुण्यतिथि यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें पार्टी के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष अलोक शाक्य ने मुलायम सिंह यादव को लेकर कहा कि वह इस जनपद के नहीं पूरे देश के नेता थे. उन्होंने सदैव निचले से निचले तबके को भी सम्मान देने का काम किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू: धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

31 seconds ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

42 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago